• Home  
  • Kalkaji Tree Fell: कालकाजी में बड़ा हादसा, बाइक-कार पर गिरा पेड़, 1 की मौत, 2 घायल
- दिल्ली - ब्रेकिंग न्यूज़

Kalkaji Tree Fell: कालकाजी में बड़ा हादसा, बाइक-कार पर गिरा पेड़, 1 की मौत, 2 घायल

Kalkaji Tree Fell: राजधानी दिल्ली के कालकाजी में बड़ा पेड़ अचानक सड़क पर गिरने से बाइक सवार और कार चपेट में आ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई […]

Kalkaji Tree Fell: राजधानी दिल्ली के कालकाजी में बड़ा पेड़ अचानक सड़क पर गिरने से बाइक सवार और कार चपेट में आ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पेड़ 100 साल पुराना था।

सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने और ट्रैफिक को सामान्य करने का काम जारी है। एसीपी कालकाजी की निगरानी में स्थानीय पुलिस द्वारा दो घायलों को बचाया गया और एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पेड़ के नीचे दबी बाइक सवार महिला

घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा रहा है कि बाइक पर सवार एक महिला पेड़ के नीचे दब गई। वीडियो में एक कार के ऊपर भी पेड़ दबा दिख रहा है। महिला को स्थानीय लोगों ने किसी तरह से बचाया। उसके कुछ चोटें भी लगी हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.