• Home  
  • Katy Perry: Canada के पूर्व PM संग दिखी Katy Perry, सीक्रेट डिनर का वीडियो वायरल
- मनोरंजन

Katy Perry: Canada के पूर्व PM संग दिखी Katy Perry, सीक्रेट डिनर का वीडियो वायरल

Katy Perry Trudeau Dinner: अमेरिका की मशहूर सिंगर केटी पेरी (Katy Perry) का कनाडा के पूर्व सीएम संग वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। Katy Perry इन दिनों कनाडा में है। पूर्व पीएम जस्टिन ट्रुडो (Justin Trudeau) और केटी पेरी ने सीक्रेट डिनर किया है। एक दूसरे को डेट बता दें कि हाल ही […]

Katy Perry Trudeau Dinner: अमेरिका की मशहूर सिंगर केटी पेरी (Katy Perry) का कनाडा के पूर्व सीएम संग वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। Katy Perry इन दिनों कनाडा में है। पूर्व पीएम जस्टिन ट्रुडो (Justin Trudeau) और केटी पेरी ने सीक्रेट डिनर किया है।

एक दूसरे को डेट

बता दें कि हाल ही में केटी (Katy) अपने पार्टनर ऑरलैंडो ब्लूम (Orlando Bloom) से अलग हुई थीं। उनका सीक्रेट डिनर अब सुर्खियों का विषय बन गया है। लोगों ने आशंका जताई है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

स्टाफ को किया धन्यवाद

वीडियो में दोनों टेबल पर सामने बैठे हुए बातचीत कर रहें हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पेरी और ट्रूडो ने डिनर में कॉकटेल और कुछ अन्य डिश का लुत्फ उठाया। इसी दौरान उन्होंने खाने के बाद स्टाफ के किचन में जाकर लोगों का धन्यवाद भी किया।

2019 में ऑरलैंडो ब्लूम से हुई थी सगाई

केटी और ऑरलैंडो ब्लूम की पहली मुलाकात 2016 में एक पार्टी में हुई थी। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने अपने रिश्ते में आगे बढ़ते हुए 2019 में सगाई कर ली थी।

2020 में बेटी का जन्म

इसके बाद केटी और ब्लूम 2020 में बिना शादी के एक बेटी डेजी डव के पैरेंट्स बन गए। लेकिन, हाल ही में में दोनों ने अपना रिश्ता तोड़ लिया था और साथ मिलकर बेटी की परवरिश करने की बात कही थी।

जानते हैं कौन है केटी पेरी

केटी पेरी (Katy Perry) अमेरिका की पॉपुलर पॉप सिंगर, गीतकार और म्यूजीशियन हैं। केटी पॉप कल्चर का एक बड़ा चेहरा हैं। ‘रोर’, ‘फायरवर्क’ और ‘डार्क होर्स’ जैसे गानों से दुनियाभर में फैंस बना चुकीं हैं। केटी सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं उनके इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ (203 मिलियन) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.