• Home  
  • किन्नर कैलाश यात्रा की गई स्थगित, 2 श्रद्धालुओं की मौत
- ब्रेकिंग न्यूज़ - हिमाचल प्रदेश

किन्नर कैलाश यात्रा की गई स्थगित, 2 श्रद्धालुओं की मौत

Kinnar Kailash Yatra: हिमाचल में भारी बारिश के चलते किन्नौर जिले में किन्नर कैलाश यात्रा को स्थगित कर दिया गया था। यहां सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु फंसे हुए हैं, रेस्क्य़ू ऑपरेशन जारी है। अब तक 413 लोगों को निकाल लिया गया है। वहीं 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। स्थगित की गई किन्नर कैलाश […]

Kinnar Kailash Yatra: हिमाचल में भारी बारिश के चलते किन्नौर जिले में किन्नर कैलाश यात्रा को स्थगित कर दिया गया था। यहां सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु फंसे हुए हैं, रेस्क्य़ू ऑपरेशन जारी है। अब तक 413 लोगों को निकाल लिया गया है। वहीं 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

स्थगित की गई किन्नर कैलाश यात्रा

मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। किन्नौर जिला प्रशासन ने एहतियातन यात्रा को स्थगित कर दिया है। वहीं चंडीगढ़-मनाली फोरलेन दवाड़ा, कालका-शिमला सड़क चक्की मोड़ और पठानकोट-कांगड़ा हाईवे पर भूस्खलन के कारण यातायात बंद हो गया है। पूरे प्रदेश में 617 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

बादल फटने से भारी तबाही

वहीं बीते दिन उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से तबाही मच गई। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई, 10 जवानों समेत 60 से ज्यादा लोग लापता हो गए। कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमे लोगों के घर बहते हुए दिखाई दे रहीं हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.