• Home  
  • मलेशिया में हेलिकॉप्टर क्रैश, हादसे में 5 लोग गंभीर
- टॉप स्टोरीज - देश - विदेश

मलेशिया में हेलिकॉप्टर क्रैश, हादसे में 5 लोग गंभीर

Malaysia Helicopter Crash: मलेशिया के जोहोर में पुलिस हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर इमरजैंसी लैंडिंग के दौरान सीधा जाकर नदी में गिर गया। इस हादसे में 5 लोग जख्मी हो गए हैं। हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए […]

Malaysia Helicopter Crash: मलेशिया के जोहोर में पुलिस हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर इमरजैंसी लैंडिंग के दौरान सीधा जाकर नदी में गिर गया। इस हादसे में 5 लोग जख्मी हो गए हैं।

हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मलेशिया की सिविल एविशन अथॉरिटी के मुताबिक हेलिकॉप्टर ने सुबह 9 बजकर 51 मिनट पर तंजुंग कुपांग पुलिस स्टेशन से उड़ान भरी थी। लेकिन उड़ान भरने के बाद से हेलिकॉप्टर में अचानक कोई तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद इसकी इमरजैंसी लैंडिंग करवाई जा रही थी और यह क्रैश हो गया।

घायलों को ईलाज के लिए भेजा

नदी में गिरने के तुरंत बाद मरीन पुलिस फोर्स ने सभी पांचों क्रू मेंबर्स को बचाया और उन्हें पास के मलेशियाई समुद्री प्रवर्तन एजेंसी (MMEA) जेटी पर लाया गया। इसके बाद सभी को इलाज के लिए भेजा गया। इस हादसे में कोई जान नहीं गई, लेकिन मलेशियाई नागरिक उड्डयन नियामक ने इसे गंभीर विमानन घटना मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.