• Home  
  • Malegaon Blast Case: कांग्रेस का मुंह काला, भगवा और सनातन की विजय- साध्वी प्रज्ञा
- देश

Malegaon Blast Case: कांग्रेस का मुंह काला, भगवा और सनातन की विजय- साध्वी प्रज्ञा

Malegaon Blast Case: 2008 के मालेगांव बम धमाके मामले में विशेष एनआईए अदालत की ओर से सभी सात आरोपियों को बरी किए जाने के बाद भाजपा की पूर्व सांसद और आरोपी रहीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का पहला रिएक्शनए सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिन्दू आतंकवाद को जन्म दिया और उसका मुंह […]

Malegaon Blast Case: 2008 के मालेगांव बम धमाके मामले में विशेष एनआईए अदालत की ओर से सभी सात आरोपियों को बरी किए जाने के बाद भाजपा की पूर्व सांसद और आरोपी रहीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का पहला रिएक्शनए सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिन्दू आतंकवाद को जन्म दिया और उसका मुंह आज काला हो गया है।

साध्वी प्रज्ञा का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में साध्वी प्रज्ञा ने लिखा, भगवा आतंकवाद और हिन्दू आतंकवाद के जन्मदाता कांग्रेस सहित सभी विधर्मियों का मुंह हुआ काला। भगवा, हिंदुत्व और सनातन की विजय पर समस्त सनातनियों और देशभक्तों का हुआ बोलबाला बहुत-बहुत बधाई। जय हिन्दूराष्ट्र, जय श्री राम।

अभियोजन पक्ष नहीं कर सका साबित

बता दें कि इस मामले में कोर्ट ने 31 जुलाई को जमानत पर रिहा साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित समेत सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित नहीं कर सका कि मोटरसाइकिल साध्वी प्रज्ञा की थी या लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित ने उसमें बम रखा था।

17 साल तक हुआ अपमान- साध्वी

इससे पहले, 31 जुलाई को जब अदालत ने अपना फैसला सुनाया, तो साध्वी प्रज्ञा ठाकुर कोर्ट में फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने जज से हाथ जोड़कर कहा, “मुझे 13 दिन तक सताया गया। मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी गई। 17 साल तक मेरा अपमान हुआ। मुझे अपने ही देश में आतंकवादी कहा गया।

भगवा को कहा गया आतंकवाद

बरी होने पर अदालत का आभार जताते हुए उन्होंने कहा, मैं उन लोगों के बारे में कुछ नहीं कह सकती जिन्होंने मुझे इस हाल में पहुंचाया। मैं एक संन्यासी होने के कारण ही जिंदा हूं। भगवा को आतंकवाद कहा गया था, लेकिन आज भगवा जीत गया। हिंदुत्व जीत गया। हिंदुत्व को आतंकवाद से जोड़ने वालों को कभी माफ नहीं किया जाएगा।

मोटरसाइकिल पर बंधे बम में विस्फोट

मालेगांव विस्फोट 29 सितंबर, 2008 की शाम को हुआ था, जब महाराष्ट्र के नासिक जिले के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील शहर मालेगांव में भिक्कू चौक मस्जिद के पास एक मोटरसाइकिल पर बंधे बम में विस्फोट हुआ था। रमजान के दौरान और नवरात्रि से कुछ दिन पहले हुए इस हमले में छह लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.