• Home  
  • Mumbai Blast Case के आरोपियों को HC ने बरी किया, कहा- वकील सबूत पेश करने में नाकाम
- दिल्ली - देश

Mumbai Blast Case के आरोपियों को HC ने बरी किया, कहा- वकील सबूत पेश करने में नाकाम

Mumbai Blast Case: साल 2006 में मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट के सभी 12 आरोपियों को हाईकोर्ट ने बरी कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि सरकारी वकील आरोपियों के खिलाफ सबूत पेश करने में नाकाम रहे हैं, जिस कारण आरोपियों को बरी कर दिया गया है। हाईकोर्ट ने कहा कि यह मानना मुश्किल है कि […]

Mumbai Blast Case: साल 2006 में मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट के सभी 12 आरोपियों को हाईकोर्ट ने बरी कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि सरकारी वकील आरोपियों के खिलाफ सबूत पेश करने में नाकाम रहे हैं, जिस कारण आरोपियों को बरी कर दिया गया है।

हाईकोर्ट ने कहा कि यह मानना मुश्किल है कि आरोपियों ने अपराध किया है, इसलिए उन्हें बरी किया जाता है। अगर वे किसी दूसरे मामले में वान्टेड नहीं हैं, तो उन्हें तुरंत जेल से रिहा किया जाए।

बता दें कि 11 जुलाई 2006 को मुंबई के वेस्टर्न सब-अर्बन ट्रेनों के सात कोचों में सिलसिलेवार धमाके हुए थे। इसमें 189 पैसेंजर की मौत हो गई थी और 824 लोग घायल हो गए थे। सभी धमाके फर्स्ट क्लास कोचों में हुए थे। घटना के 19 साल बाद यह फैसला आया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.