रुड़की। सिविल लाइन स्थित मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में पूर्व मेयर गौरव गोयल ने सैकड़ों छात्राओं को निशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता और बेहतर भविष्य का सबसे मजबूत आधार है। सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पूजा गुप्ता ने कहा कि बेहतर शिक्षा से ही बच्चे आत्मनिर्भर और सक्षम बन सकते हैं। समाजसेवी शेखर सिंघल ने भी विद्यार्थियों से परिवार और समाज का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कॉलेज की प्रधानाचार्य सीमा एम. कुमार ने गौरव गोयल का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधिका दीपिका चार्ली, एस्तर आनंद, मीना डेनियल, सरिता दास, सोनिया सिंह, नीलम, पूनम कन्खा, सुखबीर सिंह सोनी और लवी त्यागी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।