जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी रमेश चंद एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महबूब खान ने अधिकारियों, कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं को बाल विवाह उन्मूलन की शपथ दिलाई। इसके बाद जिला विकास अधिकारी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में विभिन्न विभागों के कर्मचारी, मिशन शक्ति एवं वन स्टॉप सेंटर के कार्मिक, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा पराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में बाल विवाह को बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य के लिए गंभीर खतरा बताते हुए इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने आमजन से अपील की कि बाल विवाह की घटनाओं को नजरअंदाज न करें और इसके खिलाफ आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों का बचपन सुरक्षित रखने और उन्हें शिक्षा व विकास के समान अवसर देने के लिए समाज की सामूहिक भागीदारी जरूरी है।