पुलिस झंडा दिवस पर एसएसपी ने पुलिस ध्वज को दी सलामी, जवानों को दिलाया कर्तव्यनिष्ठा का संदेश

पुलिस झंडा दिवस पर एसएसपी ने पुलिस ध्वज को दी सलामी, जवानों को दिलाया कर्तव्यनिष्ठा का संदेश

मेरठ। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को पुलिस लाइन मेरठ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ ने पुलिस ध्वज को सम्मानपूर्वक सलामी दी। साथ ही पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ का संदेश पढ़कर उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सुनाया।

कार्यक्रम में एसएसपी ने पुलिस ध्वज के गौरवशाली इतिहास, उसके महत्व और पुलिस सेवा की समृद्ध परंपराओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस बल की गरिमा और गौरवशाली परंपराओं को बनाए रखना प्रत्येक पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आमजन की सुरक्षा, सेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com