Top Stories
आईओआरए बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान | राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मिले ज्वाइंट चीफ हाइड्रोग्राफर कमोडोर जे. गुरुमणि | आईटीबीपी ने छात्रों और छात्राओं जीवन-रक्षक एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया। | धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1700 रुपये बढ़ा | तैनात होंगे 22 हजार कार्मिक, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई | विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान |
15 किलोमीटर सडक का डामरीकरण कब होगा मंत्री जी पूछ रहे क्षेत्रवासी

15 किलोमीटर सडक का डामरीकरण कब होगा मंत्री जी पूछ रहे क्षेत्रवासी

चौबट्टाखाल विधान सभा के अंतर्गत गिवाली से सतपुली तक होना है डामरीकरण

देहरादून। पौड़ी जनपद के अंतर्गत चौबट्टाखाल विधानसभा के ग्राम चाई से सतपुली तक 15 गांवों की लगभग 4500 से अधिक की जनसंख्या की आवादी की सुविधा के लिए उत्तराखण्ड गठन से पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों की बहुत बड़ी आबादी की आवागमन की सुविधा हेतु इस संपर्क मार्ग का खाका तैयार किया गया था।  उत्तराखण्ड राज्य गठन से पूर्व प्रथम चरण में केवल ग्राम चाई से गिंवाली तक उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग लैंसडौन डिवीजन के द्वारा कच्ची सड़क बनाई गई। उत्तराखण्ड गठन के बाद लगभग 20 पूर्व तत्कालीन लैंसडौन विधानसभा के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा ग्राम गिंवाली से रैतपुर होते हुए सतपुली तक के इस मार्ग को अलग-अलग चरणों में कच्ची सड़क बनाई गई। विगत वित्त वर्ष 2025 - 26 के बजट से ग्राम चाई से ग्राम गिंवाली तक 4 कि०मी० सड़क का डामरीकरण कर पक्की सड़क बनाई गई। लेकिन अभी भी 15 कि०मी० सड़क उबड़-खाबड़ एवं अनेक स्थानों पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त है जिस पर टैक्सी या अन्य दुपहिया व चार पहिया वाहनों से आवागमन जोखिम भरा है। इस सड़क पर निर्भर एवं प्रभावित ग्राम चाई, मठाली वल्ली, मठाली पल्ली, गिंवाली, सगवाड़ी तल्ली, सगवाड़ी मल्ली, दैस्यूंगांव, मंजकोट, पुंडेरगांव, किमार, दैस्यूं गांव, खरका, भटड़्यूं डांग, नायों सारी, भेतड़ गांव आदि 16 गांवों की आवादी की लैंसडौन, कोटद्वार ताड़केश्वर महादेव, सतपुली, पौड़ी एवं श्रीनगर को जाने के लिए अवागमन की मुख्य सड़क है। 

       उत्तराखण्ड राज्य गठन से पूर्व इन गांवों की लगभग 4500 से अधिक की जनसंख्या की आवादी अपने खेती, भेड़ बकरी एवं पशुपालन के व्यवसाय पर निर्भर होकर अपनी जीवनयापन करती थी। लेकिन विभिन्न कारणों में से एक मुख्य कारण वर्षभर का रोजगार न मिलने, खेती को जंगली जानवरों के द्वारा नुकसान करने के खतरे एवं पक्की सड़क सुविधा न होने के कारण वर्तमान में स्थाई रुप से इन गांवों में रहने वाली कुल आबादी 645 रह गई है जबकि आसपास के छोटे-बड़े शहरों में अस्थाई रुप से निवास करने वाली ग्रामवासियों की लगभग 1200 की आवादी प्रत्येक सप्ताह, महीने-दो महीने एवं गांवों में अपने अराध्य देवी-देवताओं के पूजा अनुष्ठान हेतु समय - समय पर आवागमन होता रहता है। ऐसी स्थिति में यह अत्यंत जरूरी है कि गांवों में परम्परागत फसलों एवं फलों एवं अन्य कृषि गत व्यवसायों में खेती एवं बागवानी क्षेत्र में पुनः नये रोजगार एवं अन्य सुविधाओं के विकास हेतु सर्वप्रथम ग्रामीण क्षेत्रों में पक्की सड़कों से जोड़ा जाए।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com