अफगानिस्तान के कंधार में पाकिस्तानी हवाई हमलों में 40 की मौत, 170 घायल

अफगानिस्तान के कंधार में पाकिस्तानी हवाई हमलों में 40 की मौत, 170 घायल

Pakistan Airstrike Afghan: हवाई हमलों के पीड़ित हाजी बहराम ने कहा, “मैंने इतिहास में ऐसा अन्याय कभी नहीं देखा। एक देश जो खुद को मुस्लिम कहता है, उसने यहां महिलाओं, बच्चों और घरों पर बमबारी की है। सब कुछ बातचीत के ज़रिए सुलझाया जाना चाहिए।

Pakistan Airstrike Afghan: अफगानिस्तान के कंधार में स्पिन बोल्डक ज़िले के रिहायशी इलाकों में पाकिस्तान की ओर से किये गये हालिया हवाई हमलों में कम से कम 40 लोग मारे गये हैं और 170 अन्य घायल हुए हैं। ज़्यादातर पीड़ित महिलाएं और बच्चे बताए जा रहे हैं।

आम लोगों के घरों पर निशाना

अफगानिस्तान के टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि हमलों में सीधे तौर पर आम लोगों के घरों को निशाना बनाया गया, जिससे भारी जान-माल और आर्थिक नुकसान हुआ।

हवाई हमलों ने बढ़ाई मृतकों की संख्या

स्पिन बोल्डक के जन स्वास्थ्य प्रमुख करीमुल्लाह ज़ुबैर आगा ने कहा, नागरिक हताहतों की संख्या बहुत ज़्यादा है। कल के हवाई हमलों ने मृतकों की संख्या और बढ़ा दी है। अब कुल 170 लोग घायल हैं और 40 लोग मारे गए हैं।

स्थानीय लोगों को बनाया निशाना

स्थानीय लोगों का कहना है कि पाकिस्तान ने युद्ध के नियमों का उल्लंघन करते हुए जानबूझकर स्पिन बोल्डक में नागरिक बुनियादी ढांचे और गैर-लड़ाकों को निशाना बनाया।

महिलाओं, बच्चों व घरों पर हुई बमबारी

हवाई हमलों के पीड़ित हाजी बहराम ने कहा, “मैंने इतिहास में ऐसा अन्याय कभी नहीं देखा। एक देश जो खुद को मुस्लिम कहता है, उसने यहां महिलाओं, बच्चों और घरों पर बमबारी की है। सब कुछ बातचीत के ज़रिए सुलझाया जाना चाहिए।

कायर पाकिस्तान नहीं आ रहा बाज़

वहीं एक अन्य स्थानीय निवासी अब्दुल ज़हीर ने कहा, “उन्होंने मुस्लिम बच्चों और महिलाओं पर बमबारी की। पाकिस्तान ने यह पूरी बेशर्मी से किया।

हवाई हमलों में घायल हुए नूरघाली ने कहा, “यहां कोई सैन्यकर्मी नहीं था, केवल नागरिक और एक स्थानीय बाज़ार था, फिर भी हमें निशाना बनाया गया।

एयरस्ट्राइक से आम लोगों का नुकसान

हवाई हमलों के अलावा, पाकिस्तानी तोपों के जरियो नोकली, हाजी हसन केलय, वर्दक, कुचियन, शोराबक और शहीद इलाकों में गोलाबारी की है, जिससे आम लोगों के घरों को भी नुकसान पहुंचाया है। इन इलाकों के निवासियों ने इन घटनाओं से भारी नुकसान होने की सूचना दी है।

परिवारों ने अपनों को खो दिया

हमलों से प्रभावित एक अन्य निवासी दावान ने कहा,यहां हर कोई पाकिस्तान के हमलों से प्रभावित हुआ है। घर तबाह हो गए हैं और कई लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया है। एक अन्य पीड़ित हुकुम खान ने कहा, हमला रात में हुआ और उस समय लोग सो रहे थे। कई लोग मारे गए, और कुछ को अपने प्रियजनों को अपने हाथों से दफनाना पड़ा।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com