Top Stories
विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान | बैकुंठ चतुर्दशी मेले में लोकसंस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का संगम, भव्य झांकियों ने मोहा मन | संत रविदास के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार : मुख्यमंत्री | गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा | जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी ‘चंपी’, एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद | जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को किया याद, कहा- ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’ |
8.26 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक बरामद

8.26 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक बरामद

बाजपुर पुलिस ने नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय में किया पेश

बाजपुर। नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत बाजपुर कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 8.26 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की है। एक आरोपी के पास से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25 नवंबर को पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए राजेन्द्र सिंह रौतेला निवासी वार्ड नंबर एक, कालाढूंगी (नैनीताल) को 4.49 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरे आरोपी विक्की निवासी नंदपुर नरका टोपा, बाजपुर के कब्जे से 3.77 ग्राम स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली बाजपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। राजेन्द्र सिंह रौतेला के खिलाफ एफआईआर संख्या 449/2026 तथा विक्की के खिलाफ एफआईआर संख्या 450/2026 दर्ज की गई है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी जसविन्दर सिंह, उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह, बन्नाखेड़ा चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह खड़ायत, एएसआई राकेश सिंह रौंकली, कांस्टेबल अमित देवरानी और मोहम्मद इरफान शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com