Aaj Ka Rashifal 01 Nov 2025: मेष, मिथुन राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 01 Nov 2025: मेष, मिथुन राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 01 Nov 2025: मेष राशि के जातक आज कुछ नए काम को लेकर व्यस्त रह सकते हैं। आपको किसी कार्यक्रम की व्यवस्था भी करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको संभलकर काम करना होगा, नहीं तो आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

Aaj Ka Panchang 01 Nov 2025: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक दशमी तिथि रहेगी, उसके बाद एकादशी लग जाएगी। आज देर रात 2 बजकर 9 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही शाम 6 बजकर 21 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा।

मेष राशिफल

Aaj Ka Rashifal 01 Nov 2025: मेष राशि के जातक आज कुछ नए काम को लेकर व्यस्त रह सकते हैं। आपको किसी कार्यक्रम की व्यवस्था भी करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको संभलकर काम करना होगा, नहीं तो आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी तरह के जोखिम से बचना होगा। व्यापार करने वाले जातको को आज दिन के दूसरे भाग में बड़ा लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए कारोबार में अच्छा रहने वाला है। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं, वहां आप अपनी बात अवश्य रखें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी से किसी बात को लेकर बहस बाजी होने की संभावना है। आपको वरिष्ठ सदस्यों व मित्रों का पूरा साथ बना रहेगा। आप अपने किसी मित्र से यदि धन उधार ले, तो आप उनकी मदद अवश्य करें। आपको कोई पैरों से संबंधित समस्या हो सकती है।

मिथुन राशिफल

आज आपका दिन सामान्य से काफी अच्छा रहने वाला है। आज आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आपके रुके हुए काम पूरे होने की उम्मीद है। आज कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जो आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार होंगे। आज पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज दोस्तों का किसी जरूरी काम में सपोर्ट मिलेगा। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कानूनी मामलो में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपकी कोई बड़ी चाहत आज पूरी हो सकती है। लंबे समय से रुका हुआ आपका कोई काम आज पूरा हो सकता है। संतान की उन्नति से आपका मन प्रसन्न होगा। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आप आज किसी शुभ काम पर धन खर्च कर सकते हैं। आज परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए किसी नए घर मकान आदि की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने करियर को लेकर कोई टेंशन ले रहे थे, तो उसमें भी आपकी समस्या दूर होगी, लेकिन पारिवारिक मामलों को आप घर में मिल बैठकर ही निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। राजनीतिक की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को एक दूसरे को पहचानने की आवश्यकता है, क्योंकि  उन्हें कोई फैसला सोच समझ कर लेना होगा।

कन्या राशिफल

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। इस राशि के जो लोग बिजनेस शुरू करना चाहते हैं आज उनका वक्त अच्छा है। शुभ मुहूर्त देखकर काम शुरू करें, सफलता जरूर मिलेगी। आज आप समझदारी से कई काम निपटाने की कोशिश करेंगे। आज कला के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

तुला राशिफल

तुला राशि के जातको के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा। आपको आज सगे संबंधियो से सहयोग मिलेगा। शुभ समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी करीबी दोस्त की मदद से आपको फायदा होगा। छात्रो को आज शिक्षा के क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलेंगे। आपके घर आज किसी मित्र या मेहमान का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज आपको भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आप किसी बात को लेकर जिद्द व अहंकार न दिखाएं। आप का रुका हुआ धन मिलने से  आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा और कार्य क्षेत्र में कोई आपके ऊपर झूठा आरोप लगाने की कोशिश कर सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई से संबंधित कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

धनु राशिफल

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। आज घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आज आपका ज्यादातर समय परिवार वालों के साथ बीतेगा, उनके साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। आज दाम्पत्य रिश्ते मधुरता से भरपूर रहेंगे। आज करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा।

मकर राशिफल

मकर राशि के जातको को आज कारोबार व्यापारा में लाभ मिलेगा। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा और मानसिक शांति मिलेगी। सामाजिक कार्यों में योगदान देने से आपको आज सम्मान मिलेगा। पारिवारिक संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो इसमें आपको आज सफलता मिलेगी। यदि काफी समय से आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था तो आज मिल सकता है।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपने टेंशनों के स्तर पर सुधार लाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य समस्याओं को नजर अंदाज करने से बचना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। धन को लेकर यदि कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी दूर होगा।

मीन राशिफल

आज शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। आज किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स अगर किसी नये कोर्स में एडमिशन लेना चाह रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। साहित्य से जुड़े लोगों को आज उनकी काबिलियत के लिए सम्मानित किया जा सकता है। सोसाइटी में भी आज आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com