Aaj Ka Panchang 03 Nov 2025: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज देर रात 2 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 39 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ आज दोपहर बाद 3 बजकर 6 मिनट तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 03 Nov 2025: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी गुम हुई पुरानी वस्तु आज वापस मिल जाएगी। साथ ही आपको इनवेस्ट में लाभ होगा। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से गिफ्ट मिल सकता है। जिससे आप दोनों के रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज दूसरों की बात भी अच्छे से समझने की कोशिश करें। इससे आपको लाभ मिलेगा।
वृषभ राशिफल
आज आपको काम को लेकर टेंशन बनी रहेगी। आपकी किसी मित्र से भी खटपट हो सकती हैं। संतान के करियर को लेकर आप उन्हें कहीं बाहर भेज सकते हैं। कारोबार में आपको एक नई गति मिलेगी। आप अपने अनुभवों से काम करेंगे, तो आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपके पिताजी की सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आप परेशान रहेंगे।
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के लिए आज का दिन बुद्धि और संयम से लाभ पाने का रहेगा। शाम को किसी मित्र या संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है। मनोरंजन में कुछ समय व्यतीत होगा। आज जरूरी चीजों की खरीदारी पर धन खर्च कर सकते हैं, लेकिन अब आपको अपनी आमदनी और खर्च में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो आने वाले समय में आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
कर्क राशिफल
आज के दिन आपको धन लाभ होगा। आज किसी अजनबी से बहस न करें। पैसों के लेन-देन के मामले में किसी भी तरह का निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह लें। अपने ध्यान को केन्द्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। आज जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरदांज करें। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी तरह का परीक्षा फॉर्म भी भर सकते हैं या इन्टरव्यू में जा सकते हैं।
सिंह राशिफल
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करेंगे और संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। राजनीति में कार्यरत लोग किसी नए पद को पाकर काफी खुश होंगे।
कन्या राशिफल
कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आपको आज सरकारी काम में सफलता मिलेगी। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में आप आज सम्मान पाएंगे। बिजली के उपकरणों के साथ सतर्कता से काम करें नहीं तो परेशानी हो सकती है। आज जोखिम वाले काम से आपको बचना चाहिए। धन के निवेश में आपको आज सतर्क रहना चाहिए आपका धन आज फंस सकता है।
तुला राशिफल
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रही रहेगी। आज अपने कामों में कामयाबी का परचम लहरायेंगे। आज खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहें है तो खरीद लें। व्यापार में आपको लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आप मित्रों के साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी।
वृश्चिक राशिफल
आज आपकी यश और कीर्ति बढ़ेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने वाणी पर संयम रखना होगा। आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आप अपने कामों को लेकर ढील बिल्कुल ना दें। आपका समय मौज-मस्ती में बीतेगा। आपके बॉस से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा।
धनु राशिफल
धनु राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज नौकरी कोई उन्नतिदायक अवसर मिलेगा। आपको आज किसी मनोरंजक शुभ काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। परिवार में आज कुछ विवाद हो सकता है। क्रोध और वाणी में सौम्यता लानी होगी, नहीं तो रिश्तों में तनाव बढ सकता है।
मकर राशिफल
आज आपका दिन ठीक रहेगा। आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। आज बिज़नेस में परिवर्तन के आसार दिख रहें हैं । ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी । इस राशि के लवमेट के लिए बढ़िया दिन है। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा।
कुंभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपको आर्थिक लेनदेन मे सावधानी बरतनी होगी। आप अपने जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें। घर परिवार में सदस्यों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।
मीन राशिफल
मीन राशि के जातको के लिए आज सोमवार का दिन अनुकूल रहेगा। लेकिन आपको आज विरोधियों से सतर्क रहना होगा क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। विदेश का व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई अच्छी डील मिल सकती है। कोई शुभ समाचार भी प्राप्त होगा। रात्रि के समय आप किसी मांगलिक समारोह में भी शामिल हो सकते हैं।