Aaj Ka Rashifal 05 Nov 2025: मेष, मिथुन समेत इन पांच राशियों को मिलेगी राहत, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 05 Nov 2025: मेष, मिथुन समेत इन पांच राशियों को मिलेगी राहत, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 05 Nov 2025: मेष राशि के आज बुधवार के दिन ग्रह गोचर मिलाजुला प्रभाव दे रहा हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है वैसे आज नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में कुछ नए अधिकार मिलेंगे और प्रमोशन भी मिल सकता है।

Aaj Ka Panchang 05 Nov 2025: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। बुधवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज शाम 6 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। आज देव दीपावली का त्योहार भी मनाया जाएगा। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा।

मेष राशिफल

Aaj Ka Rashifal 05 Nov 2025: मेष राशि के आज बुधवार के दिन ग्रह गोचर मिलाजुला प्रभाव दे रहा हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है वैसे आज नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में कुछ नए अधिकार मिलेंगे और प्रमोशन भी मिल सकता है। माता से स्नेह आशीर्वाद मिलेगा वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल रहेगा घर में आज सुख साधनों का आनंद लेंगे। 

वृषभ राशिफल

आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे, लेकिन आप संतान की फरमाइश पर यदि कोई काम करें, तो उसमें आपको थोड़ा समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको ध्यान रखना होगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे।

मिथुन राशिफल

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपका व्यक्तित्व देखकर लोग आपसे काफी प्रभावित हो सकते हैं। इस राशि के छात्रों को आज उनकी मेहनत का फल मिल सकता है। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आज आप नई योजना बना सकते हैं। आज रुका हुआ काम फिर से शुरू कर सकते हैं। आज के दिन घर से बाहर निकलते समय शहद खाकर निकलें, आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि कर्म भाव में चल रहा चंद्रमा आज आपको शुभ फल दे रहा है। विदेश का व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई शुभ समाचार और लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिक लोगों से संबंध बनेंगे और सामाजिक क्षेत्र में भी आपका दायरा बढ़ेगा। शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ आनंदपूर्वक व्यतीत करेंगे।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने निजी मामलों को मिल बैठकर निपटाना बेहतर रहेगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती हैं। परिवार में आपको कोई जिम्मेदारी सोच समझकर डालनी होगी।

कन्या राशिफल

आज के दिन तक़दीर का पूरा साथ मिलेगा। आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। अगर आप अपनी सोच को सकारात्मक रखेंगे, तो जल्द ही इसका बेहतर परिणाम हासिल होगा। आज दोस्तों के साथ मन की बात शेयर करके आपको अच्छा महसूस होगा। आज अपनी इच्छाओं को पूरा करने का मौका मिलेगा।

तुला राशिफल

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए मददगार होगी। व्यवहारिक सोच से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि घर के कुछ काम लंबे समय से अटके हुए हैं तो आज उन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। रोजगार के क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चली आ रही परेशानी आज खत्म होगी। आपमें नेतृत्व क्षमता का भी विकास होगा और व्यवहार में आपके द्वारा किए गए परिवर्तन आपके लिए उपयोगी सिद्ध होंगे।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन राजनीतिक की ओर प्रयास कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। करियर में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना बढे़गा। आप किसी बात को लेकर जिद या अहंकार ना दिखाएं। आप अपनी मेहनत और लगन से कामों को करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

धनु राशिफल

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, उसका दोगना फल आपको मिल सकता है। आज कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष काम करेंगे, जिससे आपको काफी धन लाभ होगा। इस राशि के छात्रों की बंद किस्मत का ताला आज खुल जाएगाǀ करियर में अच्छे बदलाव का अवसर प्राप्त होगा। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशिफल

आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आएगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोले और परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपने अपने पिताजी की सेहत को लेकर यदि कोई लापरवाही दिखायी, तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती हैं और संतान के मनमानी व्यवहार को लेकर आपको थोड़ी टेंशन भी रहेगी।

कुंभ राशिफल

आज का  दिन आपके लिए साहस में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने महत्वपूर्ण कामों पर पूरा ध्यान दें। भाइयों के साथ आपकी खूब पटेगी और कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी आपके किसी मित्र की मदद से पूरा हो सकता है। आप अपने शौक मौज की चीजों के खरीदारी के लिए अच्छा खासा खर्चा करेंगे।

मीन राशिफल

आज परिवार और मित्रों को समय देने से हर्ष में वृद्धि होगी। आज जीवनसाथी के सहयोग से जरुरी काम बन सकते हैं। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। आज किसी मांगलिक कार्य के लिये यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस में आज किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com