Aaj Ka Rashifal 06 Nov 2025: आज इन पांच राशियों वाले सोच-समझ कर लें निर्णय, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 06 Nov 2025: आज इन पांच राशियों वाले सोच-समझ कर लें निर्णय, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 06 Nov 2025: आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आज घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। यह समय अपने व्यवहार और पिछले समय में की गई गलतियों में सुधार लाने का है।

Aaj Ka Panchang 06 Nov 2025: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। बुधवार का दिन है। पंचमी तिथि बुधवार रात 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। इस दिन छठ पूजा का दूसरा संयम है।

मेष राशिफल 

Aaj Ka Rashifal 06 Nov 2025: आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आज घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। यह समय अपने व्यवहार और पिछले समय में की गई गलतियों में सुधार लाने का है। आप मजबूती के साथ एक नई शुरुआत करेंगे और सफलता भी मिलेगी। आप किसी काम के लिए नई योजना पर विचार भी कर सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के लिए दिन का दूसरा भाग अच्छा रहेगा। आपकी राशि राशि में आज चंद्रमा का गोचर होने जा रहा है। अपने रिश्ते में मधुरता बनाए रखेंगे और शाम तक बातचीत के जरिए सभी मुद्दे सुलझा लेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन आज आप किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे। आपको अपनी आय और व्यय का ध्यान रखना होगा।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है और आपका खर्चों मे बढ़ोतरी होने से आपका मन परेशान रहेगा। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको अपनी संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर कुछ रूपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है।

कर्क राशिफल

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ अपने काम पर ध्यान देंगे। हालांकि आपकी मेहनत से परेशानी हल हो जाएंगी। घर के रख रखाव अथवा नवीनीकरण संबंधी कोई काम चल रहा है तो वास्तु नियमों का पालन करना फायदेमंद रहेगा।

सिंह राशिफल

आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। आज बिजनेस में मौजूदा काम ही पूरे करेंगे। भविष्य को लेकर बनाई योजनाएं सफल होंगी। मिलकर किये गए कामों में मुनाफा होने के योग है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को करने में अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। आज आपको दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आपका काम आज सुचारू रूप से चलने की वजह से आपका मन प्रसन्न रहेगा। छात्र आज पढाई से ज्यादा मनोरंजन पर ध्यान देंगे। आपका कोई जरूरी काम आज पूरा हो सकता है। परिवार से भी आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानकर चलने की आवश्यकता है। किसी विरोधी की बातों में आने से बचें।

वृश्चिक राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज घर में रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी, जिससे घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने का प्रयास सफल रहेगा। प्रभावशाली लोगों के साथ जान-पहचान बढ़ेगी, जो कि आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है।

धनु राशिफल

धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप अपने घर की सभी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। विवाह के योग्य जातको के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरी से जुड़े लोगों को पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। आपको अपनी वाणी में मधुरता रखनी होगी।

मकर राशिफल

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको कुछ नए कामों से एक पहचान मिलेगी। राजनीति में भी आपकी अच्छी छाप रहेगी, लेकिन आप शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचें। व्यापार में आपको मनमुताबिक लाभ मिलेंगे। आपकी संतान आपकी उम्मीदों खरी उतरेगी और आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे काम के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।

कुंभ राशिफल

आज आप अपने कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। आज किसी समारोह अथवा सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा। आपकी शिक्षा अथवा करियर से संबंधित रुकावटें दूर होंगी। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुश खबरी मिल सकती है।

मीन राशिफल

मीन राशि के जातको के लिए आज का दिन अच्छा है। सितारे कहते हैं कि, आज आपका खोया और अटका धन मिल सकता है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। नया व्यवसाय शुरू करना उत्तम रहेगा। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में आय के नए स्रोत आज विकसित होंगे। आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com