Aaj Ka Rashifal 06 Oct 2025: मेष, मिथुन, सिंह राशि वालों के लिए खास रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 06 Oct 2025: मेष, मिथुन, सिंह राशि वालों के लिए खास रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 06 Oct 2025: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी और आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आज आप अपने कामों को पहले से बेहतर करने का प्रयास करेंगे।

Aaj ka Panchang 06 Oct 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सोमवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज स्नान-दान की शरद पूर्णिमा है। आज दोपहर 1 बजकर 14 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार करके भोर 4 बजकर 2 मिनट तक उत्तर भाद्रपद नक्षत्र रहेगा।

मेष राशिफल

Aaj Ka Rashifal 06 Oct 2025: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी और आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। सरकारी मामले में आप लापरवाही बिल्कुल ना करें और अपने धन को आपको थोड़ा सही इस्तेमाल करना होगा, क्योंकि आप शौक-मौज की चीजों में ज्यादा खर्चा करेंगे। जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकती है। आपको अपनी इनकम को ध्यान में रखकर व्यय करना होगा।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज कारोबार में आपको बढ़िया धन लाभ होगा, साथ ही आपके व्यावसायिक रिश्ते भी सुधरेंगे। आज प्राइवेट नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज किसी व्यक्ति से चल रही अनबन ख़त्म होगी , आपसी मधुरता बढ़ेगी। आज आपको किसी रिश्तेदार से मिलने का मौका मिलेगा तथा उनसे कुछ काम की भी बात हो सकती है।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज शाम को आपको अपने परिजनों के साथ किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज किसी कीमती वस्तु के खोने या चोरी होने का भय रहेगा। संतान पक्ष से आपको आज हर्ष की अनुभूति होगी। बिजनेस में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप धर्म कर्म के काम में भी भाग लेंगे।

कर्क राशिफल

आज आपको अच्छी सोच का आपको लाभ मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बच्चे आपके साथ कहीं घूमने-फिरने की जिद कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए किसी मन की इच्छा की पूर्ति के करने के लिए रहेगा। आपको कोई लेनदेन से संबंधित मामला परेशान करेगा। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आप नयी योजनाओं की शुरुआत करके, भविष्य में बड़ा धन लाभ कमायेंगे। आज आप वो कामयाबी पाने में सफल रहेंगे, जिसके लिए आपने बहुत मेहनत की थी। यदि आपके क़ानूनी मामले कोर्ट – कचहरी में चल रहें तो आज आपको उनसे राहत मिलेगी। इस राशि के छात्र आज अपनी पढाई को पूरा करने के विदेश जाने की तैयारी कर सकते हैं, जिसमें पेरेंट्स का पूरा साथ मिलेगा।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में कामयाबी दिलाने वाला रहेगा। नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को आज कोई शुभ सूचना मिलेगी। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज शुभ आयोजनों पर भी धन खर्च हो सकता है। आप आज परिवार के साथ किसी शुभ काम में भाग ले सकते हैं और आप रुचिकर खानपान का भी आनंद ले सकते हैं। आपको आज किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा।

तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी। आप अपने घर के साथ-साथ बाकी कामों पर भी पूरा ध्यान देंगे। जीवनसाथी को शॉपिंग आदि पर लेकर जा सकते हैं। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहने वाला है। आज आप जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें, तो आपके लिए अच्छा होगा। आज माता – पिता से आपको जिन्दगी की बड़ी सीख मिलेगी, जो आपकी तरक्की में सहायक सिद्ध होगी। आज आपका मन आध्यात्मिकता की ओर बढ़ेगा, आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज इस राशि की महिलाएं अपने काम –काज को जल्दी निपटाकर, कुछ वक्त अपनी सहेलियों के साथ बिताएंगी, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी।

धनु राशिफल

आज सोमवार का दिन धनु राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में अनुकूल और लाभदायक रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक कार्यो में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आज का दिन आपके लिए अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने का रहेगा। नौकरी में आज आपका दिन अनुकूल बीतेगा। कोई अच्छी खबर मिलने से प्रसन्नता होगी और किसी पुरानी समस्या का अंत होगा। आज आपके घर किसी मित्र या मेहमान के आगमन से चहल पहल की स्थिति रहेगी।

मकर राशिफल

आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। सरकारी मामलों में लापरवाही करने से आपको कोई बड़ा खमियाजा भुगतना पड़ेगा। प्रॉपर्टी डिलिंग में आप थोड़ा सोच समझकर ही आगे बढ़ें। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आज आपको अपने किसी सहयोगी से काम को लेकर मदद मिलेगी।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज आप समय से अपने अधिकतर काम पूरे कर लेंगे, जिससे आपके सर से काम का बोझ कम होगा। आज आप अपनी तुलना किसी भी व्यक्ति से न करें, खुद पर भरोसा रखें। आज आपको दोस्तों के साथ इंजॉय करने को मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे, आपका मान –सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशिफल

मीन राशि के जातको के लिए आज सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज कामकाज में सतर्क रहना होगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज तनाव मिल सकता है। भाइयों के साथ आपका तालमेल आज बना रहेगा। यदि वैवाहिक जीवन में कोई बाधा चल रही है तो वह आज समाप्त हो सकती है। आपका कोई कीमती सामान खोने या चोरी होने की आशंका है, इसलिए कीमती वस्तुओं को ध्यान रखें। आपको आज सामाजिक और धार्मिक कार्यो में भाग लेने का मौका मिलेगा।

Tarun

Tarun

tarunkumar17@gmail.com