Aaj Ka Panchang 07 Nov 2025: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। शुक्रवार का दिन है, यह विशेष योग कई राशियों के लिए शुभ संयोग लेकर आया है। द्वितीया तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 6 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 07 Nov 2025: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको कोई सिर दर्द, बदन दर्द आदि से संबंधित समस्या थी, तो उसके भी दूर होने की संभावना है। आप अपने भाई व बहनों से यदि काम को लेकर कोई सलाह लेंगे, तो वह भी उस पर अमल अवश्य करेंगे। आपका कोई काम बनते बिगड़ सकता है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा, लेकिन फिर भी आप उसे ठीक करने की पूरी कोशिश करेंगे।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के जातको के लिए आज चंद्रमा का गोचर शुभ रहेगा। मंगल की भी आपकी राशि पर दृष्टि से जिससे आर्थिक लाभ तो अच्छा रहेगा लेकिन फैमिली लाइफ में आपको संयम से चलना होगा। मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है, लेकिन आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। बाहर खाने-पीने से बचना होगा।
मिथुन राशिफल
आज का दिन अनुकूल रहेगा। रोजमर्रा के कामों में ज्यादा समय लग सकता है। कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ों की राय लेना कारगर रहेगा। बड़े बुजुर्गों के पैर छूने से धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। नया बिजनेस शुरू करने वालों के लिए मार्केट एनालिसिस फायदेमंद रहेगा। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।
कर्क राशिफल
आज का दिन आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार लेकर आएगा। परिवार में बुजुर्गों का आपको पूरा साथ मिलेगा। मन में तनाव बना रहेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह दूर होती दिख रही है। आज आपकी धन-धान्य में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी।
सिंह राशिफल
आज शुक्रवार का दिन सिंह राशि के जातको के लिए अनुकूल रहेगा। आपको आज सफलता का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अपनी कार्यकुशलता से अधिकारियों से प्रोत्साहन प्राप्त कर सकते हैं। विरोधी आज आपके प्रभाव के आगे शांत रहेंगे और चाहकर भी आपका अहित नहीं कर पाएंग। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।
कन्या राशिफल
आज का दिन लाभदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी और कार्य समय पर पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में तालमेल बढ़ेगा। किसी काम में घरवाले तारीफ करेंगे। छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। लिया गया ऋण आज लौटाएंगे। परेशानियां कम होंगी और मन हल्का रहेगा। पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा। शाम दोस्तों के साथ खुशनुमा रहेगी।
तुला राशिफल
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपको अपनी आय और व्यय में तालमेल बनाकर चलना होगा, लेकिन फिर भी आपको किसी अजनबी से कोई लेनदेन करने से बचना होगा। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने के प्लानिंग कर रहे हैं, तो उसकी भी पूरी जांच पड़ताल करें। कोई कानूनी मामला यदि आपका लंबे समय से रुका हुआ था, तो आज उससे भी आपका पीछा छूटेगा और आप किसी नये वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल
आज का दिन वृश्चिक राशि के जातको के लिए अच्छा रहेगा। आपको आज शिक्षा के मामले में भाग्य सफल बनाएंगा। आप आज शिक्षा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी दूसरी जगह से ऑफर मिल सकता है जिससे मन आपका प्रसन्न हो सकता है। आपको आज सरकारी नीतियों का पूरा लाभ मिलेगा।
धनु राशिफल
आज का दिन उत्तम रहेगा। विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। पुरानी गलतियों को भूलकर आगे बढ़ेंगे और सफलता पाएंगे। बच्चों की समस्या का समाधान मिलेगा। मानसिक सुकून रहेगा। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। आपका मिलनसार व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा।
मकर राशिफल
आज का दिन आपके लिए किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिए रहेगा। आपका कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। आपको यदि कोई हड्डियों व कमर से संबंधित समस्या है, तो आप उसे दूर करें। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है। आप किसी को धन उधार लेने से बचे, नहीं आपके धन के फंसने की संभावना अधिक है।
कुंभ राशिफल
आज का दिन कुंभ राशि के जातको के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। काम का दबाव रह सकता है लेकिन परिश्रम का सकारात्मक परिणाम मिलने से आत्म संतोष मिलेगा। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा और वाणी में सौम्यता बनाए रखनी होगी, इससे आप लोगो से काम निकलवाने में भी सफल रहेगे। आज आप अपने काम की योजना पहले ही बना लेंगे लेकिन फिर भी अचानक से कुछ बदलाव करने पड़ेंगे।
मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। कामकाज में गंभीरता दिखाएंगे। घर के वरिष्ठों का सहयोग बना रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के व्यवसाय में मुनाफा होगा। घर में बच्चे की किलकारी की शुभ सूचना मिलेगी। किसी मित्र की मुलाकात से खुशी मिलेगी।आज शाम को किसी पार्टी में जा सकते हैं जहां आप खूब इंजॉय करेंगे। आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी।