Aaj Ka Rashifal 07 Oct 2025: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 07 Oct 2025: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 07 Oct 2025: मेष राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है, तो वहीं वृषभ राशि वालों को पारिवारिक खर्चे कम करने पड़ सकते हैं। मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा और माता-पिता से रिश्ते बेहतर होंगे।

Aaj ka Panchang 07 Oct 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा और मंगलवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज सुबह 9:18 तक रहेगी, उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी।

आज सुबह 9:31 तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1:28 तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्नान-दान की आश्विन पूर्णिमा है।

मेष राशिफल

Aaj Ka Rashifal 07 Oct 2025: मेष राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है, तो वहीं वृषभ राशि वालों को पारिवारिक खर्चे कम करने पड़ सकते हैं। मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा और माता-पिता से रिश्ते बेहतर होंगे।

यहां विस्तार से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का राशिफल, जिसमें आपका शुभ रंग और लकी नंबर भी दिया गया है।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपके परिवार में किसी शुभ काम की चर्चा होगी। संतान के भविष्य को लेकर आज कुछ चिंता हो सकती है। व्यापार और कारोबार को आज नई गति मिलेगी। आपको आज किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से लाभ मिलेगा व्यापारियों को आज कोई लाभदायक डील मिलेगी।

आज ससुराल पक्ष से मान सम्मान के योग नजर आ रहे हैं। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लव लाइफ में आज प्रेम बना रहेगा।

मिथुन राशिफल

आज आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपको अपनी जरूरत की चीजों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने खर्चों को उतना ही बढ़ाएं, जितना कि आप उठा सकें, इसलिए किसी से धन उधार लेने से बचें।

आपको अपनी किसी शारीरिक समस्या को लेकर अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना पड़ सकता है। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। बिजनेस में किसी तकनीकी समस्या के कारण टेंशन बढ़ेगी।

कर्क राशिफल

आज आपका दिन नई उमंग के साथ शुरू होगा। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज मीडिया और कम्युनिकेशन से संबंधित व्यवसाय में उपलब्धियों के योग बन रहे हैं। इस उचित समय का भरपूर सदुपयोग करेंगे। व्यावसायिक पार्टियों के साथ रिश्ते मधुर बनाने का प्रयास करेंगे।

आज कुछ समय घर के बुजुर्गों और वरिष्ठ सदस्यों के साथ भी जरूर बिताएंगे, उनके अनुभवों को आत्मसात करना आपको जीवन के कुछ सकारात्मक पहलुओं से अवगत कराएगा।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज सामाजिक और राजनीतिक काम में लाभ मिलेगा। संतान के प्रति जिम्मेदारी भी आज पूरी होगी। यदि आपके कुछ काम लंबे समय से रुके हुए हैं तो आज उन्हें पूरा करने का दिन है।

आप अपनी मेहनत से अटके औऱ पेंडिंग काम को पूरा कर पाएंग। आज आप अपने व्यवसाय के लिए नई योजनाएं बनाएंगे, जो भविष्य में आपके लिए बहुत ही फलदायी रहेंगी।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपको एक नई उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है। आप अपने साथी से नाराज हो सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।

तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। इस समय आप अपने बढ़ते खर्चों में कटौती करने का प्रयास करेंगे। लेकिन आप धैर्य और संयम बनाये रखें, जल्द ही सब ठीक होगा। फालतू बातों में ध्यान ना दें, और अपने काम में ही व्यस्त रहें।

आज दोपहर बाद परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी। आज आप व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ सामाजिक व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे कार्यों में भी रुचि लेंगे। साथ ही अपनी योग्यता और कार्य क्षमता से कोई मुकाम भी हासिल कर लेंगे।

वृश्चिक राशिफल

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज काफी हद तक आप खुद को पॉजिटिव महसूस करेंगे। आज आप ध्यान रखेंगे कि आपकी बात से किसी को आघात ना पहुंचे। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की देखभाल खुद करेंगे।

आज व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे, लेकिन कर्मचारियों का सहयोग आपको उलझन मुक्त रखेगा। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, किसी मंदिर में अपना थोड़ा समय बिताएंगे।

धनु राशिफल

धनु राशि के जातको के लिए सितारे बताते हैं कि, आज के दिन पैसों के लेन-देन में आपको सावधानी बरतनी होगी क्योंकि आपका पैसा फंस सकता है।

आज घरेलू सामानों पर धन खर्च होने से आपका बजट प्रभावित होगा, अपने खर्च पर कंट्रोल करने का प्रयास करें। आज सांसारिक सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी।

मकर राशिफल

आज आप पार्टनरशिप में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए आपको अपने आंख-कान खुले रखने होंगे, क्योंकि इससे आपकी समस्याएं बढ़ेंगी।

आज आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। कोई सरकारी काम आपका पूरा हो सकता है। आप किसी काम को लेकर मेहनत से बिल्कुल पीछे ना हटें और अपने धन का सदुपयोग करें, क्योंकि आप दिखावे के चक्कर में पड़ सकते हैं।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस समय अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। पिछले कुछ समय से चल रही उलझनों से राहत मिलेगी। आज अचानक ही आपको कहीं से सहयोग और उचित सलाह भी हासिल होगी। इस राशि के विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे व्यक्तियों को शुभ सूचना मिल सकती हैं।

आज कार्यक्षेत्र में ज्यादा हस्तक्षेप करना उचित नहीं है, इससे सहयोगी और कर्मचारियों की कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती हैं। आज कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आएगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में गड़बड़ी करेंगे। आप आलस्य दिखाएंगे, जिससे आपके काम लंबे समय के लिए लटकते चले जाएंगे।

आज आपको एक दृढ़ निश्चय करके कामों को करने की आवश्यकता है। आप अपने रहन-सहन के स्तर में भी सुधार लाएंगे। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी।

Tarun

Tarun

tarunkumar17@gmail.com