Aaj Ka Rashifal 08 Nov 2025: मेष, मिथुन समेत इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 08 Nov 2025: मेष, मिथुन समेत इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 08 Nov 2025: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको परिवार में बड़े सदस्यों की सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके गलत खान-पान के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

Aaj Ka Panchang 08 Nov 2025: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और शनिवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 7 बजकर 33 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी।

आज शाम 6 बजकर 32 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ आज रात 10 बजकर 3 मिनट तक मशविरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।

मेष राशिफल 

Aaj Ka Rashifal 08 Nov 2025: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको परिवार में बड़े सदस्यों की सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके गलत खान-पान के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी। आपकी कला कौशल में सुधार आएगा। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी मित्र अथवा रिश्तेदार की व्यक्तिगत समस्या को लेकर समाधान निकालेंगे। आज बातचीत करते समय शब्दों के चयन पर बहुत अधिक ध्यान रखें। आज कार्यक्षेत्र में पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। हालांकि अधिकतर काम फोन द्वारा ही संपन्न हो जाएंगे।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के लिए गुरु और चंद्रमा का गोचर लाभदायक रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो उसमें आपको कुछ तनाव हो सकता है। तनावग्रस्त रहने के कारण आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता कमजोर रहेगी जिससे आपका काम अटक सकता है। आज शाम का समय आप घर के सदस्यों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके मन में काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे, जिन्हें आप बिजनेस में तुरंत आगे बढ़ाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। बिजनेस में भी आपका कोई नुकसान हो सकता है।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज कोई व्यक्तिगत कार्य संपन्न हो जाने से आप उन गतिविधियों में भी ध्यान दे पाएंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा व देखभाल का पूरा ध्यान रखें। उनका आशीर्वाद व स्नेह आपके लिए संजीवनी का काम करेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपकी अधिक परिश्रम करने की जरूरत है। सितारे यह भी कहते हैं कि आज कोई विशेष डील फाइनल हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे। आज शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों को छोटी दूरी की यात्रा पर ले जा सकते हैं।

तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में एक नया मोड़ आएगा, जिसमें उन्हें थोड़ा समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। जीवन साथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कोई उलझन जो मन में चल रही है वो आज किसी दोस्त से शेयर करने से दूर हो सकती है। आज आप अपनी योग्यता और मेहनत द्वारा कारोबार में किसी खास काम को आसानी से अंजाम देंगे। किसी पार्टी के साथ नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने के लिए बातचीत शुरू हो सकती है। ऑफिशियल कामों में आपकी मदद की तारीफ होगी। आपकी आध्यात्मिक और धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी।

धनु राशिफल

धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, विद्यार्थियों का अपने गुरु और ईश्वर के प्रति आज लगाव बढेगा। आज आप अपनी सूझबूझ से कुछ नया काम करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपका कारोबार विस्तार करेगा। यदि आपका कोई पैसा फंसा हुआ है तो आज मिल सकता है। संतान को आज स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या हो सकती है, जिससे मन अशांत रहेगा।

मकर राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने घर पर बाहर दोनों के कामों में तालमेल बनाकर चले, नहीं तो परिवार में सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आप अपने बिजनेस के कामों में कोई बदलाव बहुत ही सोच समझकर करें। कार्य क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आप किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जा सकते हैं। आज भाइयों के साथ अच्छा ताल-मेल बनाकर रखें। खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान भी जरूर रखें। आपको अपना लक्ष्य हासिल करने में और अधिक मेहनत करनी होगी। आज कारोबार में नई शुरुआत के लिए खास संपर्क सूत्रों से कोई बेहतरीन कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा।

मीन राशिफल

मीन राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत के मामले में आज का दिन कुछ परेशानी लेकर आएगा। आपको पाचन और पेट से जुड़ी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। आज आप अपने कारोबार के लिए कुछ नई योजनाएं बनाएंगे और उन्हें सफल बनाने की पूरी कोशिश करेंगे।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com