Aaj ka Panchang 08 Oct 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। बुधवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज देर रात 2 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 33 मिनट तक हर्षण योग रहेगा।
आज चंद्रमा और बुध के बीच भी समसप्तक योग बनने से कल योग बन रहा है। आज दुर्लभ संयोग है कि चंद्रमा से तीसरे भाव में गुरु स्थित हैं और गुरु से तीसरे भाव में शुक्र एवं शुक्र के तीसरे भाव में मंगल और बुध विराजमान हैं।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 08 Oct 2025: मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज आपके द्वारा की जाने वाली प्रार्थना का फल जल्दी ही प्राप्त होगा। आप अपने कर्म पर ध्यान देंगे और सकारात्मक रहेंगे। किसी समस्या का हल आपके काम से ही निकलेगा।
आज दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने से बचेंगे तो आप अपने काम में बढ़िया परफॉर्म करेंगे। आज आप अपनी पसंदीदा गतिविधियों को महत्व देंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। कुछ जरूरी काम अचानक आने से आपकी व्यस्तता आज बनी रहेगी।
आर्थिक पक्ष बेहतर होगा। कमाई में वृद्धि होगी। जल्दबाजी से आपको आज बचना होगा। शत्रु आज प्रबल दिखाई देंगे, इनसे सतर्क रहें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से आपकी कहासुनी चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी।
आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती हैं। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ेगा, लेकिन आपको ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है।
कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको परिस्थितियों को देखने का नजरिया बदलने की जरूरत है। आज अगर आप समस्याओं को सकारात्मकता के साथ हल करेंगे तो बेहतर रहेगा।
आज आपके अंदर आ रहे बदलाव के कारण दूसरों को सकारात्मक लगेगा। तथा आज अधूरे काम पूरे करने के लिए दिन सही है। आज लेनदेन के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे। साथ ही आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।
सिंह राशिफल
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आपको आज लव लाइफ मे प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी आपकी मदद कर सकते हैं।
सरकारी काम में आपको आज कामयाबी मिलेगी। ससुराल पक्ष से सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेग। आप आज पैतृक पक्ष से भी लाभ पाने में सफल रहेंगे।
कन्या राशिफल
आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आएगा। आप अपने बिजनेस के कामों में कोई बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपके बॉस से रिश्तों में भी कड़वाहट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।
आप अपने घर की साज सज्जा की भी कुछ सामान की खरीदारी कर सकते हैं। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। आपको भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा, क्योंकि किसी कठोर निर्णय को लेने से कुछ लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।
तुला राशिफल
तुला राशि वालों आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक समस्या हल होने वाली है, आपको पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आज आत्म चिंतन करने से आपके दृष्टिकोण में भी आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।
किसी रिश्तेदार से चल रही अनबन खत्म होगी और आपसी रिश्ते मधुर हो जाएंगे। आज आपको एक से अधिक स्रोतों से आय मिलेगी तथा स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं से आपको मुक्ति मिलेगी।
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और शुभ रहेगा। नौकरी में आज आपका दिन अनुकूल बीतेगा। व्यापार में दिन भर लाभ के अवसर मिलते रहेंगे।
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज परिवार में सुख, शांति और स्थिरता का आनंद लेंगे। आप अपनी नौकरी में कुछ नया और रोमांचक कर सकते है। माता पिता से आपको आज सहयोग मिलेगा।
धनु राशिफल
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कोई निर्णय लेने के लिए रहेगा। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको यदि काम को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।
आप अपने खर्चों को लेकर थोड़ा समझदारी दिखाएं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
मकर राशिफल
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप दूसरों से ज्यादा उम्मीदें रखने की बजाय अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखें। आज आप भावनाओं में आकर अपना ही नुकसान कर सकते हैं, इसलिए व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाए।
तथा जीवन से जुड़ी हर गतिविधि को व्यावहारिक तरीके से समझने का प्रयास करें। आज परिवार के सदस्यों के साथ आप सुखद पलों को साझा करेंगे। आज आप अपनी कला का प्रदर्शन करके लोगों को हैरान कर देंगे। आज निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक होगा। लेकिन आपको आज सेहत के प्रति सजग और सतर्क रहने की जरूरत है। व्यापार में यदि आप कोई लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा।
आज परिवार में प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला उठा सकता है, लेकिन अगर आप समझदारी से काम लेंगे और बुजुर्गों की सलाह से काम करेंगे तो स्थिति को संभालने में सफल रहेंगे।
मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप अपने पारिवारिक मामलों को भी मिल बैठकर दूर करेंगे। आप किसी के लिए अपने मन में ईष्या की भावना ना रखें। आप कहीं घूमने-फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
आपकी शौक-मौज की चीजों में वृद्धि होगी। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप अपनी संतान की सेहत के प्रति सचेत रहें।