Aaj ka Panchang 09 Oct 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 10 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 32 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 3 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज सुबह 10 बजकर 48 मिनट से शुक्र कन्या राशि में गोचर करेंगे।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 09 Oct 2025: आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में बढ़िया रहने वाला है। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की सोचेंगे। आप अपने घर-परिवार में जिम्मेदारियां से बिल्कुल पीछे न हटे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी खटपट हो सकती है। माताजी आपको आज कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे, जिनको लेकर आप कोई बेहतर सलाह दें, तो ही बेहतर रहने वाला है।
वृषभ राशिफल
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपकी योजनाओं के अनुसार, सभी काम होने से आपका मन काम में लगा रहेगा। सामाजिक कामों में आपकी रुचि बढ़ सकती है।आपको अपने जीवनसाथी से काम में पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे, परिवार में सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। संतान की ओर से सुख मिल सकता है। कोई गोपनीय बात आपको पता चल सकती है।
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आज के दिन आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा जिससे मन भी प्रसन्न रहेगा। सामाजिक कार्यों में आज आपको शामिल होना पड़ सकता है। लव लाइफ में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपको आज घरेलू कार्यों की वजह से अपनी योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है।
कर्क राशिफल
आज आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा और आप बुद्धि और विवेक से कोई निर्णय लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा यदि कोई विवाद था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करें
सिंह राशिफल
आज आपका दिन बेहतर रहेगा।आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए।आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा।
कन्या राशिफल
कन्या राशि के लोगों को आज अपने काम में सफलता मिलेगी। लेकिन आपके सितारे कहते हैं कि, आज आलस्य त्याग कर आपको अपने व्यापार और घर के अधूरे कार्यों को पूरा करना होगा। माता पिता से आपको आज भरपूर सहयोग और सुख मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर कुछ चिंता परेशानी होगी। कुछ अनचाहे खर्च भी आज आपके होने वाले हैं। आपके लिए सलाह है कि आज किसी की बिना मांगे सहायता न करें नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।
तुला राशिफल
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। वाहनों के प्रयोग से आप सावधानी बरतें और आपको अपनी संतान की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपको सेहत के प्रति थोड़ा एहतियात बरतनी होगी।
वृश्चिक राशिफल
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं,तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कोरियर का बिजेनस कर रहे कारोबारियों का आज फायदा होगा। मेहनत और लग्न देखकर आज आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए इससे आप स्वास्थ्य समस्या से दूर रहेंगे।
धनु राशिफल
धनु राशि के जातको के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज परिवार का सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। धार्मिक और राजनीतिक कार्यों में आपकी आज रुचि बढेगी। परोपकार के कार्यों पर धन खर्च होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में भी आज सुधार होगा। आज पेट से संबंधित कुछ समस्या होने की आशंका है। आपको आज भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का योग बनेगा। कोई अधूरी चाहत पूरी होने की खुशी होगी।
मकर राशिफल
आज का दिन आपके लिए असमंजस भरा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को भी कुछ तनाव बना रहेगा। आप कोई फैसला जल्दबाजी में न लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आपको अपने भाई-बहनों से किसी पैतृक संपत्ति को लेकर कहासुनी हो सकती है।
कुंभ राशिफल
आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे जिसे आप अपने किसी ख़ास मित्र से शेयर भी करेंगे आपको राहत मिलेगी। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी मे जायेंगे जहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा। कोई नई स्किल सीख सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। मार्केट में लांच नया को वाहन आप खरीदने का मन बना सकते हैं। आज आप आर्थिक मामलो मे किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, यह सलाह मददगार साबित होगी।
मीन राशिफल
आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। यदि परिवार में पुत्र या पुत्री के विवाह को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझ जाएगा। आपके व्यक्तित्व और व्यवहार से आज संपर्क का दायरा बढेगा। आपका कोई जरूरी काम आज पूरा हो सकता है। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। छात्रों को परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन का सुख आज बना रहेगा।