Aaj Ka Panchang 10 Nov 2025: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। सोमवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 12 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 5 मिनट तक साध्य योग रहेगा। शाम 6 बजकर 48 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 Nov 2025: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो विरोधी उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके धन में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। संतान की संगति की ओर आप विशेष ध्यान दें। आप बिजनेस में अपने कामों पर पूरी नजर रखेंगे। आज व्यक्तिगत गतिविधियां समय अनुसार संपन्न होती जाएंगी।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के जातको के लिए आज का दिन सुखद और आनंददायक होगा। लव लाइफ में आज सहयोग और सम्मान मिलेगा। आज आपका ध्यान कार्यक्षेत्र में किसी नई योजना पर केंद्रित हो सकता है। कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आज आप अपने परिजनों के साथ यात्रा पर भी जा सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में कुछ नई चीजों को शामिल कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई लेनदेन करने से बचें। आपको अपने किसी मित्र से कोई मन मुताबिक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी लोगों से खूब पटेगी।
कर्क राशिफल
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद पर गर्व महसूस करेंगे। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई किसी बात को लेकर आप मन ही मन उलझन में रहेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
सिंह राशिफल
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपका दिन तरक्की देने वाला रहेगा। अपने आस-पास की सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे। आपको आज अपना काम पूरा करने में थोडा वक्त लग सकता है, लेकिन काम पूरा होने से आपको ख़ुशी होगी। हॉकी खेल रहे खिलाड़ियों को आज अपने कोच के द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा।
कन्या राशिफल
सिंह राशि के लागो के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा लेकिन व्यस्तता के बीच आप अपने जीवनसाथी के लिए समय निकाल पाएंगे जिससे जीवनसाथी खुश नजर आएंगे। विरोधियों और शत्रुओं से आपको आज सतर्क रहना होगा। यदि आप कोई नई संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन शुभ रहेगा।
तुला राशिफल
आज का दिन आपके लिए इनकम के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आसानी से आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन ससुराल पक्ष के व्यक्ति से आपकी खटपट होने की संभावना है, इसलिए आपको कोई बात बहुत ही तोल मोलकर बोलनी होगी।
वृश्चिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। छात्रों को सीनियर्स से कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी काम को लेकर आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। दांपत्य रिश्ते में अनबन दूर होगी, रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। परिवार में किसी की तरक्की से उत्सव का माहौल बनेगा अपने बच्चों को उपहार देंगे बच्चों में काफी खुशी का माहौल दिखेगा।
धनु राशिफल
धनु राशि के जातकों को आज सेहत का ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में भी आज काम करते समय सावधान और सतर्क रहना होगा। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। अगर आप बैंक से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा, आपको प्रयास में सफलता मिलेगी।
मकर राशिफल
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।आप ऑफिस के उलझनों को ऑफिस में ही छोड़ कर आए, घर तक ना लाए,इससे आपके घर का माहौल भी खराब हो सकता है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है, आपके व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज सोमवार का दिन अच्छा है। आज आपकी सेहत में कुछ परेशानी हो सकती है इसलिए बाहर के खाने पान से परहेज करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपको जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना चाहिए, नहीं तो नुकसान हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार के कारण मानसिक तनाव हो सकता है।
मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी तरक्की के रास्ते खुलेंगे और आपको अपने दोस्त के माध्यम से कोई आय के सोर्स से जुड़ सकते है। आप किसी से भी कोई वादा सोच समझकर न करें। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती हैं। आप बेवजह कामों को लेकर भागदौड़ ना करें। आपको किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है।