Aaj ka Panchang 10 Oct 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज शाम 7 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 42 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 32 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। आज करवा चौथ का व्रत किया जायेगा।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 Oct 2025: आपका दिन सुखद रहेगा। आज आपके लिए कोई जमीन या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आप मनचाहा लाभ प्राप्त करेंगे। आपके लिए स्थान परिवर्तन के योग हैं। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको आपके माता पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कारोबार व्यापार के लिए अच्छा रहेगा। आप आज किसी अपरिचित व्यक्ति से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। नौकरी में आज आपको किसी अधिकारी की वजह से तनाव मिल सकता है। यदि आप अपने व्यापार के लिए कुछ नई योजनाएं बना रहे हैं तो इसका आपको भविष्य में फायदा मिलेगा।
मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके अपने बॉस से रिश्ते भी बेहतर रहेंगे, जो आपको खुशी देंगे और आपको किसी सरप्राइज पार्टी के मिलने की संभावना है। आप किसी बात को लेकर अपने पिताजी से सलाह-मशवरा करेंगे, तभी वह मुद्दा सुलझेगा।
कर्क राशिफल
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे, इससे आपको तरोताजा महसूस होगा आज आप माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। आपका विनम्र स्वभाव साराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है। इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो आने वाले समय में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज आपको बेकार का तनाव लेने की जरूरत नहीं है।
सिंह राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज किसी अनजाने व्यक्ति की मदद लेने से पहले अच्छे से विचार कर लेना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। वैसे आज व्यापार के लिए की गई यात्रा बहुत ही लाभदायक रहेगी। आज शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। व्यापार में नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से ही प्राप्त होंगी, इसलिए अपनी मेहनत में कोई कमी न रखें।
कन्या राशिफल
कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आज आप अपने बच्चों के भविष्य के लिए जीवनसाथी के साथ कुछ विचार कर सकते हैं। आज आपको घर के बड़ो से भी सहयोग प्राप्त होगा। सितारे कहते हैं कि आज आपका वैवाहिक जीवन सुखद और प्रेमपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के लिए आप आज कुछ उपहार भी ले सकते हैं।
तुला राशिफल
आज आपके कारोबार में इनकम बढ़ने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा, जो आपको खुशी देगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयास बेहतर रहेंगे। आप शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय न लें। आपको कुछ मनचाहे खर्च भी करने पड़ सकते हैं। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं।
वृश्चिक राशिफल
आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आप कोई नया कारोबार शुरू करने का मन बना सकते हैं। साथ ही बड़ों की सलाह लेना उचित रहेगा। इस राशि के डांस में रुचि लेने वाले लोगों को ऊंचाइयों तक पहुँचने का जल्द मौका मिलेगा। आज किसी विषय में ज्यादा न सोचें, वरना आपको उलझन होगी और सेहत पर असर पड़ सकता है। आज आपके दोस्त आपसे मुलाकात करने घर आ सकते हैं। आपके भाई लोग जाने अनजाने आपसे हुई गलतियों को समझेंगे।
धनु राशिफल
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। बिजनेस में आपकी कमाई में वृद्धि होगी। यात्रा का संयोग बनेगा और वाहन एवं यात्रा पर खर्च का योग भी बना हुआ है। घर के बड़ों से आपको सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आप अपनी संतान और जीवनसाथी लिए कोई उपहार ले सकते हैं।
मकर राशिफल
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे और लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आपको कोई सम्मान-सम्मान प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने किसी बिजनेस से संबंधित काम को लेकर कहीं बाहर भी जा सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई में पूरी मेहनत से जुटेंगे, तभी उन्हें परीक्षा में सफलता हासिल होगी।
कुंभ राशिफल
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। नौकरी में आज आपको सुखद परिवर्तन नजर आएंगे। तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे अंक मिलेंगे, जिससे आप आगे बढ़ पायेंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहेगा। आपकी सभी उलझने आज समाप्त होंगी। कपड़ा व्यापारियों को आज उनकी मेहनत के उपरांत लाभ मिलेगा। आज आप अपनी माता की मनपसन्द चीज़ लाकर गिफ्ट देंगे। बुजुर्गों का आज दान पुण्य के कार्यों में मन लगेगा। अपनी कोई बात जो आप अपने परिवार वालों के साथ शेयर करेंगे।
मीन राशिफल
आज आपको जीवनसाथी से अपने रिश्तों को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। यदि कोई समस्या हो, तो उसे मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अपने भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जो आपको कुछ समस्याएं लेकर आ सकती हैं। आपको अपनी सेहत के साथ-साथ अपने खर्चों का भी लेखा जोखा रखना होगा, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।