Aaj Ka Rashifal 11 Nov 2025: जानें कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 Nov 2025: जानें कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 Nov 2025: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी गुम हुई पुरानी वस्तु आज वापस मिल जाएगी। साथ ही आपको इनवेस्ट में लाभ होगा।

Aaj Ka Panchang 11 Nov 2025: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज रात 11 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 44 मिनट तक शुभ योग रहेगा, उसके बाद शुक्ल योग लग जाएगा। साथ आज शाम 6 बजकर 17 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा।

मेष राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 Nov 2025: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी गुम हुई पुरानी वस्तु आज वापस मिल जाएगी। साथ ही आपको इनवेस्ट में लाभ होगा। इस राशि वाले लोगों को अपने जीवनसाथी से आज गिफ्ट मिल सकता है। जिससे आप दोनों के रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज दूसरों की बात भी अच्छे से समझने की कोशिश करें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपको आज वरिष्ठ और प्रभावशाली लोगों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारी वर्ग से भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है। भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के स्रोत बढ़ेंगे।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने से काफी खुश होंगे। बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा, कुछ उतार-चढ़ाव यदि आए थे, तो उससे आपका कोई नुकसान हो गया था, उसकी भी भरपाई  हो सकती है। आपके बॉस को आपके काम को लेकर दिए गए सुझाव पसंद आएंगे, वह लोगों से आपकी  तारीफ करेंगे।

कर्क राशिफल

आज के दिन आपको धन लाभ होगा। आज किसी अजनबी से बहस न करें। पैसों के लेन-देन के मामले में किसी भी तरह का निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह लें। अपने ध्यान को केन्द्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। आज जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरदांज करें। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी तरह का परीक्षा फॉर्म भी भर सकते हैं या इन्टरव्यू में जा सकते हैं।

सिंह राशिफल

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। नया वाहन खरीदनें के लिए आज का दिन शुभ है। साथ ही घर की साज-सजावट के लिए घरेलू उपकरणों से जुड़ी ख़रीददारी करने के लिए भी आज का दिन शुभ है।लवमेट के लिए आज का दिन शानदार है साथ में कही घूमने का प्लान बना सकते है।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कानून से जुड़े मामलों में जीत मिल सकती है और आपकी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में चल रहे प्रयास सफलता देंगे और नौकरी से जुड़े जातकों को आज पद सम्मान मिल सकता है। रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों में आज आपको सफलता मिल सकती है।

तुला राशिफल

आज आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जो आपकी टेंशन का कारण बनेगा। आपको इधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से बचना होगा। आपके मन में किसी बात को लेकर संशय बना रहेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी कार्य को पूरा करने का प्रयास सफल रहेगा। आज परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे और आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी । आज किसी व्यक्ति विशेष से आपको मदद मिल सकती है। रात को बाहर दोस्त के साथ डिनर करने जाएंगे। आज ऑफिस में सरलता से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें, मेहनत के मुताबिक सफलता आपको हासिल होगी।

धनु राशिफल

धनु राशि के लिए आज मंगलवार का दिन सकारात्मक रहेगा। नौकरी में आज कुछ नए अवसर पाएंगे। विदेश में रह रहे रिश्तेदारों से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति ने आपसे पैसा उधार लिया था तो आज वह वापस मिल सकता है। शाम का समय सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेकर व्यतीत करेंगे।

मकर राशिफल

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपका मनोबल भी अच्छा रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आपको सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों में लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं और किसी काम को लेकर दूसरों पर डिपेंड ना रहें।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल होने वाली है। साथ ही किसी विदेशी कम्पनी से जॉब का ऑफर आ सकता है । जिसे ज्वाइन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज वाहन की पार्किंग सेफ जगह पर ही करें, वरना फाइन भरना पड़ सकता है। आज विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए जितना हो सके आप उनसे दूरियां बनाकर रहें।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का एक दूसरे पर विश्वास बना रहेगा और आप अपने कामों को लेकर भी काफी सख्ती दिखाएंगे, जिससे वह आसानी से और सम पर पूरे हो जाएंगे। यदि आप अपने किसी फिजूल के खर्चे को लेकर परेशान थे, तो आप उसे काम करने की पूरी कोशिश करेंगे और पारिवारिक रिश्तों में एकता बनी रहेगी।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com