Aaj Ka Panchang 12 Nov 2025: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 10 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 3 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा, उसके बाद ब्रह्म योग लग जाएगा। आज शाम 6 बजकर 36 मिनट तक अश्लेषा नक्षत्र रहेगा।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 12 Nov 2025: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन बेहतर रहने वाला है। आपको कोई प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा पूरी होगी।
आपको कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से आपको खुशी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होने की संभावना है।
वृषभ राशिफल
आज का दिन आपके लिये ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको नकारात्मक सोचने से बचना चाहिए। आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। बच्चे आज आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही उनके सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। आज आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आज आपकोवाहन सुख मिलने के योग बने हुए है। आप अपने सभी खर्चों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे।
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज ग्रहों का गोचर आपके लिए अनुकूल रहेगा। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी। भाग्य के सहयोग से अल्प प्रयास से आपके काम बन जाएंगे। अधूरे और अटके काम भी आज आपके बन सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों के मन में नई योजनाएं आएंगी, कारोबार में आपको पूरा लाभ मिलेगा।
कर्क राशिफल
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको अपने आय और व्यय में तालमेल बनाकर चलना होगा, क्योंकि आपके खर्च बेतहाशा रहेंगे, लेकिन इन्कम में कमी होगी, जो बाद में आपकी मुश्किलें को बढ़ाएगी। आपके मन पर यदि कोई संशय था, तो वह भी दूर होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। एक साथ आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जिसमें आपको धैर्य बनाए रखना होगा।
सिंह राशिफल
आज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आज आप जो भी काम करेंगे वह पूरे मन से करेंगे। कोई नया अनुभव आपको मिलेगा। मानसिक परेशानी का निवारण होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका सामाजिक दायरा और सम्मान भी बढ़ेगा। आप किसी मित्र से सहयोग लेंगे। आज आपको विवाद से बचकर रहना चाहिए।
कन्या राशिफल
कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज संयम और सावधानी से काम करना होगा। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का संयोग बन सकता है। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा। अनचाहे खर्च आपके बजट को हिला सकते हैं।
तुला राशिफल
तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको पूरे दिन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। यदि आपकी कोई डील अटकी हुई थी तो वह भी आज फाइनल हो सकती है और नए प्रोजेक्ट पर आज आप काम भी शुरू कर सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो परिवार के सहयोग से आपका वह मामला सुलझ सकता है।
वृश्चिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए कर्जो से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको कामों पर विशेष ध्यान देना होगा और अपने बॉस की बातों पर आप पूरा भरोसा करें। आपका अपने लेनदेन से संबंधित मामलों को लेकर लड़ाई झगड़ा बढ़ सकता हैं। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। आप किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले।
धनु राशिफल
आज आपका दिन माता-पिता की सेवा में बीतेगा। आज आप नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आज दिन सुखद बीतेगा। पारिवार के साथ किसी धार्मिक या मनोरंजन संबंधी यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सकारात्मक और फायदेमंद रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में आ रही किसी परेशानी से राहत मिलेगी।
मकर राशिफल
मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग भी मिलेगा। पार्टनरशिप में किए गए कार्यों में आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपको अपनी संतान के भविष्य से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
कुंभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आध्यात्म के कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी सदस्य से कोई उपहार मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।
मीन राशिफल
आज आपका मन उत्साहित रहेगा। जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे है, उनकी सैलरी में इजाफा होगा। आज कुछ समय एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे । भाइयों के साथ चल रही समस्या किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से हल हो जाएगी। आज टूर एंड ट्रेवल्स संबंधी व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलेगा। आज कार्यभार अधिक होने की वजह से ओवरटाइम करना पड़ेगा।