Aaj Ka Rashifal 13 Oct 2025: सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 Oct 2025: सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 Oct 2025: मेष राशि के लिए आज का सप्ताह का पहला दिन खर्चीला रहेगा। आप ऐशो आराम की चीजों की खरीदारी में धन खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपके शत्रु प्रबल रहेंगे, लेकिन वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

Aaj ka Panchang 13 Oct 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। सोमवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आज अहोई अष्टमी का व्रत किया जायेगा। आज पूरा दिन पूरी रात पार करके सुबह 5 बजकर 55 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा।

मेष राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 Oct 2025: मेष राशि के लिए आज का सप्ताह का पहला दिन खर्चीला रहेगा। आप ऐशो आराम की चीजों की खरीदारी में धन खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपके शत्रु प्रबल रहेंगे, लेकिन वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। विद्यार्थी यदि किसी शिक्षण संस्थान में दाखिला लेने में सफल रहेंगे। आज अपनी माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आप आज रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे।

वृषभ राशिफल

आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके खास काम मन मुताबिक तरीके से बनने वाले हैं, इसलिए मेहनत में कोई भी कमी ना करें। रोचक तथा ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़कर कुछ समय व्यतीत करेंगे इससे मानसिक सुकून और शांति रहेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनने की भी संभावना है। कोई जरूरी काम आज टाइम से पूरा हो जायेगा। छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा, नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें आज से ही शुरू कर दें। आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप दूसरों के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो आपको बेवजह का तनाव बना रहेगा। आप संतान के करियर को लेकर अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ होने से आपके मन में समस्या रहेगी, जिसे पूरा करने की कोशिश में आप लगे रहेंगे। आपको अपनी आय को बढ़ाने के सोर्स पर पूरा ध्यान देना होगा।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपके घर में कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं, जिनमें मेहमानों का भी आगमन होगा। सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढ सकती है। विद्यार्थी शिक्षकों के सहयोग से अपने लक्ष्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपने कारोबार में कर्मचारियों पर ध्यान देना होगा। दिन का दूसरा भाग कमाई के लिए बेहतर है। अगर आज आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन ठीक नहीं है। अपने खर्च पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशिफल

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती हैं। आज खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें और ना ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें, इससे आपकी जिन्दगी में सुकून रहेगा। आज बच्चे अपने मन की बात आपसे शेयर कर सकते हैं। उचित मार्गदर्शन की जरूरत है, जिसमें आपका सहयोग कारगर साबित होगा। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है अगर आज संचालन कार्य में बदलाव करें तो फायदा जरूर होगा।

कन्या राशिफल

व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको काम थोड़ा सोच समझकर करने होंगे। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को किसी मनचाही नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको अत्यधिक फायदे के चक्कर में धन लगाने से बचना होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से भी सबक लेना होगा। जीवनसाथी से आप संतान के करियर को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

तुला राशिफल

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज सोमवार का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप किसी संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन उत्तम है। संतान के विवाह संबंधी समस्या समाप्त होगी। किसी बुजुर्ग और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। आज जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आज शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे। आपको आज किसी मित्र से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज ध्यान रखें, ज्यादा सोच-विचार करने में समय हाथ से निकल सकता है इसलिए कोई भी उपलब्धि हाथ में आने पर तुरंत उसी पर काम शुरू कर दें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी की मदद करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन करेंगे। आज निगेटिव थॉट्स को दिमाग में न आने दें । आज की गई मेहनत का आपको सकारात्मक परिणाम जरूर मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है । नए विचारों को जाँचने का बेहतरीन वक़्त है। आपके घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। 

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी कुछ पुराने लोगों से मुलाकात होगी। आपके कामों से आपकी एक नई पहचान मिलेगी। बिजनेस में आपका कोई प्रोजेक्ट लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है। आपको वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी। भाइयों की मदद से आपको अच्छा फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है।

मकर राशिफल

आज सोमवार के दिन मकर राशि के जातकों को अपनी योजनाओं का लाभ मिलेगा। अगर आप कोई नया काम करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप आज कुछ नया काम या कारोबार शुरू कर सकते हैं। छात्रों को आज सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत होगी। ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके घर मे आज किसी सुख साधन के आने की खुशी होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा।

कुंभ राशिफल

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। ऑफिस के किसी जरूरी काम को करने में सीनियर्स आपकी मदद करेंगे, जिससे काम आसानी से पूरा हो जायेगा। आज पारिवारिक मसलों पर बड़े शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने में सक्षम होंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। इस राशि के विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को शुभ सूचना मिल सकती हैं। स्टूडेंट अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखेंगे। परिवार में आज आपको कुछ नयी जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहने वाला है। 

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। यदि आपको किसी बात को लेकर कोई चिंता थी, तो वह भी दूर होगी। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। आप अपने संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी और आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आपको कोई फैसला समझदारी दिखाते हुए लेना होगा। आप कार्यक्षेत्र में अपनी बुद्धि और विवेक से काम करके लोगों को हैरान करेंगे। आपकी कला-कौशल में निखार आएगा।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com