Aaj ka Panchang 14 Oct 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 10 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज पूरा दिन और पूरी रात पार करके भोर 4 बजकर 11 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। आज दोपहर पहले 11 बजकर 55 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्री राधाष्टमी मनाने का भी विधान है।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 14 Oct 2025: मेष राशि वालों आज आपको तरक्की के कुछ नए साधन मिल सकते हैं। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य रिश्तों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन शानदार रहेगा। आप कुछ नए विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। आज दिन आपके लिये फायदेमंद रहेगा और आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।
वृषभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आपके मौज-मस्ती की आदत आपको समस्या देगी। आपका कोई पुराना लेनदेन आपको समस्या दे सकता है। यदि आपने किसी से किए हुए वादे को लेकर लापरवाही दिखायी, तो वह आपको टेंशन देंगी। वाहन की अक्समात खराबी के कारण भी आपका खर्चा बढ़ सकता है। आप अपने कामों में कोई बदलाव सोच समझकर करें।
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज चंद्रमा का गोचर शुभ रहने वाला है। आपको कारोबार में आज तेजी और प्रगति होगी। लेकिन आपको अहंकार को सिर पर चढने नहीं देना है। जीवनसाथी के लिए आज आप किसी सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। छात्र आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज मनोरंजन में बिताएगे। आपको लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ तालमेल बनाए रखना होगा। आपको आज कोई उपहार भी मिल सकता है।
कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों आज जीवनसाथी के साथ बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर रिश्ते मधुर रहेंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज कुछ कामों में अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है, लेकिन टेंशन से बचना चाहिए। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आ सकता है।
सिंह राशिफल
आज का दिन आपके लिए सेहत में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आपकी अपने पिताजी से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आप अपने घर के कामों में कोई बदलाव न करें और जिम्मेदारियां को लेकर आप कोई लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं। कार्यक्षेत्र में कोई आपको बहलाने-फुसलाने की कोशिश कर सकता है, जिससे आपके काम आसानी से पूरे होंगे। आप धार्मिक कार्यक्रम में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
कन्या राशिफल
कन्या राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। लेकिन आज मेहनत का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आज शुरू किए गए काम का आपको भविष्य में भी लाभ मिलेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करने में सफल रहेंगे। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से विशेष लाभ और सम्मान मिल सकता है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान पक्ष से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।
तुला राशिफल
तुला राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में नया काम मिलेगा, जिसमें मेहनत से सफलता मिलेगी। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। कोर्ट संबंधी किसी काम में सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। किसी दोस्त के घर जाने का मौका मिलेगा। धन-संपत्ति के मामलों में सतर्क रहें।
वृश्चिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में जुटेंगे। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचाना है। बिजनेस को लेकर आप पार्टनरशिप को बहुत ही देखभाल करे। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, जो आपको खुशी देंगे।
धनु राशिफल
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से मिश्रित रहेगा। कुछ अचानक आने वाले काम की वजह से आपको मानसिक तनाव मिल सकता है। आपका कोई रुका हुआ धन है तो वह प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके कारोबार में मददगार साबित होगी। संतान के भविष्य को लेकर आपकी चिंता दूर होगी। पिता के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है। आज आपको अपने मित्रों की सलाह से लाभ मिल सकता है।
मकर राशिफल
मकर राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी काम में दूसरों की मदद मिल सकती है। परिवार के लोग आपके हर फैसले में साथ होंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। ऑफिस में माहौल मिला-जुला रहेगा, किसी सहकर्मी से अनबन हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको किसी नए काम को करना बेहतर रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में पूरी मेहनत से जुटना होगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो उसे भी आप बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे। आपके घर किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है।
मीन राशिफल
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा लेकिन आपको आज गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। किसी को पैसा उधार दिया है तो उसके वापस मिलने की पूरी उम्मीद है। आज आपको माता-पिता से सहयोग और लाभ मिलेगा। आज आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आज शाम का समय आप अपने परिवार के साथ सुखद बिताएंगे। किसी चली आ रही समस्या का समाधान होगा। आपको आज भाई बहनों से भी सहयोग मिलेगा।