Aaj ka Panchang 15 Oct 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। बुधवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 34 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 2 बजकर 57 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजे तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पृथ्वी लोक की भद्रा भी है। ऐसे में दिन विशेष फलदायी रहेगा।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 15 Oct 2025: मेष राशि से आज चंद्रमा का गोचर शुभ योग बना रहा है। आपको आज बैंकिग के काम में भाग्य सफल बनाएगा। आपकी कोई चिंता परेशानी आज दूर होगी जीवनसाथी से आज उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। आपके घर में कोई शुभ क्रार्यक्रम का संयोग बनेगा।
आज परिवार में आपको मान सम्मान मिलेगा। स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, मानसिक भटकाव की वजह से शिक्षा में परेशानी आएगी। आप आज बच्चो से सहयोग पाएंगे।
वृषभ राशिफल
वृष राशि वालों, आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान आपका स्वास्थ्य ठीक रखेगा और आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने दम पर हर काम करने की क्षमता रखेंगे।
व्यवसायिक उतार-चढ़ाव और आर्थिक स्थिति के चलते परिवार के सदस्यों के खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। अगर घर के रखरखाव संबंधी योजनाएं बन रही हैं, तो वास्तु सम्मत नियमों का पालन करें। आज आप अपने किसी खास हुनर को निखारने का प्रयास करेंगे।
मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कुछ बड़े लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।
यदि आपने बिना सोचे समझे धन का लेनदेन किया, तो इससे आपका धन फंसने की संभावना है। शेयर मार्केट में भी आप बहुत ही सोच विचार पर धन लगाएं। आपको अपनी माताजी की सेहत को लेकर टेंशन रहेगी। आप अपने कामों को पूरा करने की कोशिश में काफी मेहनत करेंगे।
कर्क राशिफल
कर्क राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज संतान की ओर से प्रसन्नता मिलेगी। आज आप अपने सुख-सुविधाओं पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आपके परिवार के लोग आज आपको पूरा सपोर्ट करेंगे। आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा। बिजनेस में कमाई बढ जाएगी।
उपहार मिलन की खुशी होगी। आपको आज सरकारी क्षेत्र के काम में भी सफलता मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र मे आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपको अपनी रचनात्मक क्षमता का लाभ मिलेगा।
सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से उत्सव का माहौल रहेगा। कई तरह के विचारों का आदान-प्रदान रहेगा।
बच्चों के साथ क्रियाकलापों में रुचि लेना उनके आत्मविश्वास को और बढ़ाएगा। अपने ध्यान को केंद्रित कर काम पूरा करें। आज जो भी चीज़ आपके लिए रुकावट बने, उसे नजरअंदाज करें।
कन्या राशिफल
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपको छोटी-छोटी बातों पर बेवजह उलझनें से बचना होगा और आप अपनी सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है।
परिवार में समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी, लेकिन टीम वर्क के जरिए काम करने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने कामों को कल पर ना टालें। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
तुला राशिफल
तुला राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज आपको किसी शुभ काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आज आपके अधिकारों और संपत्ति में वृद्धि हो सकती है।
विद्यार्थियों को आज शिक्षा के प्रति सजग रहना होगा और शिक्षा संबंधी मामलो में धन खर्च करना होगा। जीवनसाथी के साथ आज कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। जो लोग रोजगार की ओर प्रयास कर रहे हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी। आपको आज दोस्तो से भी पूरा सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। दूसरों की बातों को समझने की कोशिश करें, इससे लाभ मिलेगा।
अपनों की मदद करेंगे। व्यक्तिगत कारणों से व्यवसाय पर ध्यान कम रहेगा, लेकिन कर्मचारियों का सहयोग तनाव दूर करेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और किसी मंदिर में समय बिताएंगे।
धनु राशिफल
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष करने के लिए रहेगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नए अनुभवों से लाभ मिलेगा। अध्ययन और आध्यात्म के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी।
पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई-लिखाई में लापरवाही करने से बचना होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपका कोई कानूनी मामला सुलझेगा।
मकर राशिफल
मकर राशि के लिए आज बुधवार को सितारे बताते हैं कि आपको आज आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से लाभ और सहयोग मिल सकता है।
कारोबार में भी आपका मन लगेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। यदि आपको किसी नए कार्य में निवेश करना है तो अवश्य करें क्योंकि आज किया गया निवेश भविष्य में लाभ दिलाएगा। आज दोपहर के समय जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ नरमी आ सकती है।
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों, आज का दिन शानदार रहेगा। व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दें। पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी। कहीं से सहयोग और सलाह मिलेगी। विदेश से शुभ सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी न करें। निवेश से पहले बड़ों की राय लें।
मीन राशिफल
आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। आपको अपने रिश्तों में समानता लाने की कोशिश करनी होगी। आपको कोई काम को पूरा करने में यदि समस्या रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।
आप अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में आपको टीम वर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचने की आवश्यकता है।