Aaj ka Panchang 16 Oct 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। देर रात 2 बजकर 11 मिनट तक शुभ योग रहेगा।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 16 Oct 2025: आज आपको मंगल उत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज के दिन बाहर का खाना खाने से बचें। आज आपके राजनीतिक क्षेत्र में भी प्रगति होती दिख रही है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज कोई खास डील फाइनल हो सकती है, जो उनके व्यवसाय के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगी।
वृषभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपनी ट्रेनिंग में पूरी मेहनत करेंगे। कोरियर का बिज़नेस कर रहे कारोबारियों का आज फायदा होगा। आज विद्यार्थी प्रैक्टिकल को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। परिवार में सुख संतोष बढ़ेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। नव विवाहित जीवनसाथी आज धार्मिक स्थल पर जाने का विचार करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बना रहेगा।
मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिए इनकम के नए-नए रास्ते खलेगा। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आने से आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। आपके खर्च भी बेतहाशा बढ़ सकते हैं। आप अपने घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट प्लान ले सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो अपने सामान की सुरक्षा अवश्य करें।
कर्क राशिफल
आज आप जो भी काम पूरी लगन से करेंगे उसका फल आपको सही समय पर मिलेगा, आपके अधूरे काम समय पर पूरे होंगे। दफ्तर में आज माहौल आपके विचारों के अनुसार ही बनेगा। इसमें आपके साथी कर्मचारी भी हाथ बढ़ाएंगे। आज रात आप किसी धार्मिक आयोजन में भी जा सकते हैं। संतान पक्ष से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ की संभावना है।
सिंह राशिफल
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। अर्थराईटिस की परेशानी से जुड़े लोगों को आज राहत मिलेगी। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।
कन्या राशिफल
आज का दिन आपके लिए वाणी में व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आप कामों को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं। शिक्षा में आज आप अच्छा नाम काम आएंगे । भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी अच्छी पहल रहेगी। ऑफिस में भी आपको प्रमोशन आदि मिल सकता है। आज आपका किसी नए मकान आदि को खरीदने के डील फाइनल होगी।
तुला राशिफल
आज आपके कार्य व्यवहार से जुड़े सभी मसले सुलझ सकते हैं। आप अपने व्यापार में कुछ नए प्रोजेक्ट पर नया काम शुरू कर सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में अच्छा खासा मुनाफा मिलेगा। जमीन, परिवार और आस-पास के लोगों से जुड़े मामलों में कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे, लेकिन परेशान न हों।
वृश्चिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपकी शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा, आपको ख़ुशी होगी। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे। आज आप अपने कामों में जल्दबाजी दिखाने से बचेंगे तो आप आगे आने वाली किसी समस्या से बच जायेंगे। आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है जिसकी आप अपनी क्षमता के अनुसार मदद करेंगे।
धनु राशिफल
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक लेकर जाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसके लिए आप कुछ नई योजनाएं भी बनाएंगे। आपको अपने किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा लाभ मिलेगा। पिताजी से आप यदि कोई वादा करें, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। आपको जीवनसाथी की भावनाओं को ठेस नहीं पहचानी है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है।
मकर राशिफल
आज का दिन आपके लिए सुनहरे अवसर लेकर आएगा। अगर आपने पार्टनरशिप में व्यापार किया है तो आज उसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। आज आपको संतान से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना होगा। कई तरह के काम आपके हाथ में आने से आज फायदा भी कुछ ज्यादा ही होगा। आपके पुराने रुके हुए कार्यों को करने के लिए आपके पास समय उत्तम है। आज शाम के समय अपने पड़ोसी से विवाद न करें।
कुंभ राशिफल
आज आपका दिन लकी रहेगा। कुछ मामलों में मेहनत ज्यादा रहेगी और नतीजा कम लाभ वाला मिलेगा। ऑफिस में कोई नया काम भी सामने आ सकता है। उस नए काम को बहुत अच्छी तरह करने का प्रयास करेंगे| आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी खास मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आप खुश होंगे। आर्किटेक्ट और इन्जीनियरिंग वालों के लिए आज सफलता भरा दिन है।
मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपनी वाणी से आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको अपने भाई से प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद विवाद में नहीं पढ़ना है। आपको कोई नए वाहन का सुख मिल सकता है। आपके मन में काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे, जो आपका बिजनेस को आगे तक लेकर जाएंगे। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।