Aaj Ka Panchang 17 Nov 2025: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 8 बजकर 9 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 17 Nov 2025: मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपके ऊपर आप भगवान की कृपा बनी रहेगी और आप अच्छे काम करेंगे। आज आपका मन भावनात्मक तौर पर अधिक मजबूत रहेगा। आपका दिन परोपकार के कार्यों में लग सकता है। आज आप अपने किसी सहकर्मी या मित्र की सहायता कर सकते हैं जिससे आपके मन को बहुत संतुष्टि मिलेगी। आप पर ईश्वर की असीम अनुकंपा बनी रहेगी।
वृषभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके घर-परिवार में चल रही समस्याएं भी काफी हद तक दूर होगी। आपकी अपने किसी साथी से कुछ नई योजनाओं को लेकर बातचीत होगी। पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
मिथुन राशिफल
आज आपके लिए कारोबार में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, जिससे आपका पूरा दिन हंसी-खुशी बीतेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के काम में आज कुछ रुकावट आ सकती है। रात्रि में आप अपने परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। संतान की ओर से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। योग्य लोगों से विवाह के नए प्रस्ताव आएंगे।
कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों आजका दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों के प्रति सावधान रहना होगा। आप व्यर्थ के खर्चों पर अधिक ध्यान ना दें, अपने सामानों को खरीदने से पहले एक आवश्यक कार्यों के लिस्ट बनाएं कि किस समान की अधिक आवश्यकता है, केवल उसी समान को अधिक खरीदें। आपके घर के खर्च आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी बन सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
सिंह राशिफल
आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपका पूजा-पाठ में खूब मन लगेगा, लेकिन आपके परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। आप बिजनेस में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप किसी काम में बिना सोचे समझे आगे ना बढ़ें।
कन्या राशिफल
आज के दिन कन्या राशि के जातक यदि कोई संपत्ति खरीदने का मन बनाएंगे तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपके पद और प्रतिष्ठा में अवश्य ही वृद्धि होगी, इसे देखकर आप प्रसन्न रहेंगे। अगर आप अपने बच्चे का दाखिला किसी कोर्स में कराना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। कुछ भाग दौड़ भी करनी पड़ेगी।
तुला राशिफल
तुला राशि वालों आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। आपके कामों की गति धीमी रहेगी, लेकिन मित्रों के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे इसके साथ ही आप परिवार में सबको खुश रखने की कोशिश में लगे रहेंगे आपको अच्छा लगेगा। आज आपके अंदर त्याग और सहयोग की भावना रहेगी। आज बेटी के परिक्षा के अच्छे रिजल्ट से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा। आज आपकी टेंशने कम होंगी।
वृश्चिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके कोई निर्णय लेना होगा। रचनात्मक कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी और आपको बेवजह की भागदौड़ बनी रहेगी, जिससे आपको थकान का अनुभव होगा। संतान आपकी इच्छा के विरुद्ध कोई काम कर सकती हैं, जिससे आप दोनों के बीच रिश्ते खराब होंगे। आपका कोई सरकारी काम रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है।
धनु राशिफल
धनु राशि के जातकों के आसपास का वातावरण शत्रुतापूर्ण हो सकता है। हालांकि, आप अपने धैर्य और मधुर व्यवहार से वातावरण को हल्का करने में सफल रहेंगे। आज आपको अपने प्रिय के सहयोग से कुछ परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज कुछ शत्रु परेशान करेंगे, लेकिन वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।
मकर राशिफल
मकर राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी। कोई प्रिय मित्र आपसे किसी विशेष विषय को लेकर बातचीत कर सकता है। आज कोई काम आपको सोंच विचार कर करना चाहिए। आपकी आय के मुकाबले खर्चों में अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में संतोष की वृद्धि होगी। यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो यात्रा सफल रहेगी।
कुंभ राशिफल
आज आपको अपने बढ़ते खर्चों को लेकर कंट्रोल करना होगा, क्योंकि आपका हाथ खुला रहेगा, जिससे आप किसी भी काम में आगे बढ़ेंगे। जो लोग किसी नए घर आदि की योजना बना रहे थे, उन्हें अपनी इनकम को ध्यान में रखकर ही काम करना बेहतर रहेगा। पारिवारिक मामलों को भी आप मिल बैठकर निपटाएं। आपको यदि कोई टेंशन थी, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं।
मीन राशिफल
मीन राशि के जातकों को संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। इससे मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार की दिशा में काम करने वाले लोगों को आज नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में भी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शाम से लेकर रात तक का समय आप अपने मित्रों के साथ मेल-मिलाप में बिताएंगे।