Aaj ka Panchang 17 Oct 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज रमा एकादशी का व्रत किया जायेगा। आज देर रात 1 बजकर 49 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 58मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। आज गोवत्स द्वादशी का व्रत भी किया जायेगा।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 17 Oct 2025: मेष राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन सूर्यगोचर से लाभदायक रहेगा। आपको आज घर बाहर दोनों ही क्षेत्र में व्यस्त रहना होगा। आप अपने व्यवसाय को लेकर कुछ ऐसी योजनाएं बनाएंगे, जिससे भविष्य में आपको लाभ होगा। साथ ही आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में मान सम्मान प्राप्त होगा। आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपको कोई शुभ समाचार दे सकता है जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा।
वृषभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपका बिजनेस वैसे तो बढ़िया चलेगा, लेकिन फिर भी आप थोड़ी सावधानी बरतें। किसी के साथ पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को धन भी सोच समझकर लगाना होगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।
मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज बड़ों का सानिध्य मिलेगा और घर में सुख सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी रहेगी। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात द्वारा कुछ बेहतरीन जानकारियां हासिल होंगी। अगर कोई सरकारी मामला फंसा हुआ है तो उससे संबंधित फैसला आपके पक्ष में होने के योग हैं। आज आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने का प्लान बनायेंगे।
कर्क राशिफल
कर्क राशि के लिए सितारे बताते हें कि आपको आज स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा आपकी सेहत नरम गरम रह सकती है। खाने-पीने से परहेज करें। आज आप कुछ पारिवारिक मुद्दों पर माता-पिता से सलाह लेंगे, जिससे आपका तनाव कम होगा। संतान के भविष्य को लेकर आज आप चिंतित हो सकते हैं।
सिंह राशिफल
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपका कोई परिजन आपसे मेल मिला करने आ सकता है। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं और आपके विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आप किसी सेहत संबंधित समस्या को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेने की आवश्यकता है।
कन्या राशिफल
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज अचानक आय के नए रास्ते मिलेंगे, जिसका लाभ उठाने में आप सफल होंगे। आज दौड़-भाग रहेगी लेकिन किसी रिश्तेदार या दोस्त की मदद से आपकी हिम्मत और बढ़ेगी। परिवार की जिम्मेदारी भी अच्छे से निभा लेंगे। फोन या ईमेल के माध्यम से कोई खास सूचना भी मिलेगी। संतान की किसी उपलब्धि से मन में प्रसन्नता रहेगी।
तुला राशिफल
तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपकी राशि में सूर्यदेव का आगमन हो रहा है। ऐसे में आपके भाग्य के सितारे चमकते दिख रहे हैं। आपको आज दिन क दूसरे भाग में लाभ का मौका मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी से अपने दिल की बात कहेंगे। आज आप अपने पिता की सलाह से संतान से जुड़ा कोई भी फैसला लेंगे, जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको तारीफ सुनने को मिलेगी।
वृश्चिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से कामों को निपटाने के लिए रहेगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको मन में काम को लेकर यदि कोई आईडिया आये, तो आप उसे अपने बिजनेस में तुरंत आगे बढ़ाएं और संतान की संगति पर भी आपको विशेष ध्यान देना होगा।
धनु राशिफल
आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग करेंगे। आज किसी भी काम में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। दूसरों से भी अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षा व करियर से संबंधित समस्याओं से राहत मिलेगी। आपको बड़े- बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
मकर राशिफल
मकर राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन शुभ और व्यस्तता भरा रहेगा। आप आज जीवनसाथी की मदद से घर का जरूरी काम पूरा कर पाएंगे। दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने जीवनसाथी के लिए समय निकाल पाएंगे ऐसे में आपके रिश्ते में प्रेम और तालमेल बढेगा। आज दोपहर तक आपको अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी आज आपको ससुराल पक्ष से सम्मान मिल रहा है।
कुंभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपने कामों को प्लानिंग करके चलेंगे, जिससे आप अपने कामों में आसानी से आगे बढ़ेंगे। किसी नई नौकरी का आपको ऑफर आ सकता है और आपको किसी पुरस्कार से भी नवाजे जाने की संभावना है। भाई-बहनों को आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपनी माताजी से काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
मीन राशिफल
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से आज राहत मिलेगी। अनुभवी लोगों के सानिध्य में आपको कुछ सकारात्मक अनुभव मिलेंगे। पूरी मेहनत से अपने कामों को अंजाम देंगे और सामाजिक कामों में आपका रुतबा रहेगा। घर में संबंधियों की आवाजाही से खुशनुमा माहौल बनेगा। आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी।