Aaj Ka Rashifal 18 Oct 2025: मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 Oct 2025: मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 Oct 2025: आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जायेगा। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज आप अपनी संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।

Aaj Ka Panchang 18 Oct 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। शनिवार का दिन है। आज धनतेरस का त्योहार है। इसके अलावा आज शनि त्रयोदशी भी है। आज चंद्रमा का गोचर पूर्वा उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज सुनफा नामक योग बन रहा है। जबकि आज गुरु गोचर भी होने जा रहा है। ऐसे में आज हंस राजयोग भी बनेगा।

मेष राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 Oct 2025: आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जायेगा। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज आप अपनी संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आज आप काम की क्वालिटी और बेहतर बनाने में ध्यान दें। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियाँ सुचारू रूप से चलती रहगी| आज परिवार के लिए भी कुछ समय निकालना आपसी रिश्ते को मधुर बनाएगा, साथ ही परिवार में खुशहाली भरा वातावरण रहेगा।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातको को आज भाग्य विभिन्न क्षेत्रों से लाभ दिला सकता है। आपको आज अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। आज का दिन आपकी संपत्ति में वृद्धि का रहेगा। वैसे दिन के दूसरे भाग में आज अचानक आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। घरेलू काम मे आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। किसी मित्र या सगे संबंधी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने लेकर जा सकती हैं। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आप बिजनेस में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे, लेकिन आपको जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी,  तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है।

कर्क राशिफल

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आज कार्यस्थल पर चल रही किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज ना करें। अपनी योजनाओं को गुप्त ही रखें। आज कुछ समय परिवार के साथ बिताने पर कुछ बाते पता चल सकती हैं| आज किसी भी वजह से लापरवाही नहीं करेंगे, खानपान व दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखेंगे।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज कारोबार में बेहतर लाभ मिलेगा। आपकी योजनाएं आज सफल रहेंगी। आप घर की साज सज्जा पर ध्यान देंगे, जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपके प्रभाव और यश दोनों में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ की गई यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी आज आपके लिए कोई तोहफा ला सकता है।

कन्या राशिफल

आज  आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी अपनी संतान से खूब पटेगी। आप उनके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं, लेकिन आप अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाएं, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्य से बातचीत करने की आवश्यकता है। यदि आप किसी काम को लेकर कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, तो उसे मिलने में भी आसानी होगी।

तुला राशिफल

आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा| आज कुछ समय व्यक्तिगत कार्यों में बिताने से आप अपने आपको ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा। फाइनेंस संबंधी गतिविधियां समय पर निपटा लेंगे। कुछ लोग जलन की भावना से आपके बारे में अफवाहें फैला सकते हैं। परंतु इन बातों को नजरअंदाज करके आप अपने गतिविधियों में ही व्यस्त और मस्त रहें।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी योजनाओं का लाभ मिलेगा। अधिकारियों तथा सहकर्मियों के बीच आपकी छवि भी बेहतर होगी। जीवन सुखद रहेगा, लेकिन आपको फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा और जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रहेगा। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।  आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कुछ गड़बड़ी कर सकते हैं और आप किसी योजना में भी धन लगाएंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। किसी  मकान दुकान आदि की खरीदारी करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा।

मकर राशिफल

आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुये है| आज अपने बच्चों का आत्म बल बनाकर रखने में सहयोग अवश्य करेंगे। आज कर्मचारियों की मदद से बिजनेस की गतिविधियां ठीक तरह से चलती रहेंगी। जिससे आप बाकी कामों पर ध्यान देगे। नौकरी कर रहे लोगों को भी अपनी जॉब से संबंधित कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। नये प्रॉजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशिफल

आज आपको कारोबार व्यापार में लाभ का मौका मिलेगा। फैमिली बिजनेस मे आज परिवार का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। आज आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। चिकित्सा से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान के स्वास्थ्य में लेकर चिंता हो सकती है।

मीन राशिफल

आज आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी, जिससे आपकी टेंशन भी बढ़ेंगी, लेकिन आप बेफिजूल के खर्च करने से बचे। आपकी किसी बात को लेकर  परिवार के सदस्यों मे आपसी मतभेद को स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। आपके मन में काम को लेकर  नये-नये आईडिया आएंगे। सरकारी योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा। आपको अपनी मेहनत से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटना है।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com