Aaj Ka Rashifal 19 Oct 2025: छोटी दिवाली पर 5 राशियों को मिलेगी खुशियां, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 Oct 2025: छोटी दिवाली पर 5 राशियों को मिलेगी खुशियां, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 Oct 2025: आज मेष राशि के जातक रविवार के दिन परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं, जिसमें धन भी अधिक खर्च होगा। आपको कुछ तनाव भी रहेगा। आज आप धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भी सहयोग करेंगे।

Aaj Ka Panchang 19 Oct 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। रविवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज नरक चतुर्दशी मनाई जाएगी। आज देर रात 2 बजकर 5 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। 

मेष राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 Oct 2025: आज मेष राशि के जातक रविवार के दिन परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं, जिसमें धन भी अधिक खर्च होगा। आपको कुछ तनाव भी रहेगा। आज आप धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भी सहयोग करेंगे। भाई की सलाह से आपके व्यापार में प्रगति होगी। प्रेम जीवन में आज कुछ तनाव हो सकता है, इसलिए अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर संयम रखने की कोशिश करें और अपने रूठे जीवन साथी को मना लें।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा होने वाला है। आज किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और रिश्तों के बारे में विचार करेंगे और योजना बनाएंगे। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी खत्म होने के योग हैं। आप नए सिरे से कोशिश करेंगे तो आप सफल हो सकते हैं। आज दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं। आज काम में मन लगेगा।

मिथुन राशिफल

आज आपको अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देना होगा, क्योंकि आपको अत्यधिक तले भुने खाने से परहेज हो सकता है। जीवनसाथी को करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आपको कोई महत्वपूर्ण काम मिल सकता है। गरीबों की सेवा के लिए आप काफी मेहनत करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा, क्योंकि आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको  किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ और तरक्की दिलाने वाला रहेगा। गुरु के शुभ प्रभाव से आपकी रुचि धर्म कर्म में रहेगी। वैसे आज आपको अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए समय निकालना होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आज आपके काम से प्रभावित होंगे, बुद्धि और विवेक से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ आपके दोस्ताना तालमेल बनेंगे। मेहनत के अनुरूप आपको उचित परिणाम भी हासिल होंगे । कोई भी निर्णय भावनाओं में आकर ना लें, बल्कि प्रैक्टिकल तरीके से अपनी कार्यप्रणाली बनाएं । ऐसा करने से आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी । कभी-कभी आपके मन में नकारात्मक विचार आपके आत्मबल में कमी ला सकते हैं।

कन्या राशिफल

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा, उन्हें किसी दूसरी नौकरी का भी ऑफर आने की संभावना है। पारिवारिक मामलों को आप घर में रहकर निपटाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको किसी पैतृक संपत्ति के मिलने की भी संभावना है।

तुला राशिफल

तुला राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन लाभदायक हे। आज कारोबार में परिवार वालों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। अधिक काम करने के कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकार और प्रभाव में वृद्धि होगी और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रोजेक्ट की सफलता से सभी आपकी बुद्धि और पराक्रम तारीफ करते हुए नजर आएंगे।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों से बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए। परिवार वालों के साथ आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे। आज कोई नया काम सीखने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको कोई अजनबी आपको धोखा दे सकता है। आपको अपने किसी सहयोगी से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी। आप किसी प्रॉपर्टी के काम में अच्छा लाभ लेंगे। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा, नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। आपके परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करना होगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों को कल पर टाल सकते हैं।

मकर राशिफल

मकर राशि के जातको के लिए आज का दिन अच्छा है। लंबे समय से रुका हुआ आपका काम आज पूरा होगा धार्मिक कार्यों में आज आप भाग ले सकते हैं। कामकाज की व्यस्तता के चलते आप अपनी लव लाइफ के लिए समय कम निकाल पाएंगे। पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो वह आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से मामला सुलझता नजर आ रहा है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आज आपको लाभ मिलेगा।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने का प्लान बनायेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप पारिवारिक रिश्ते को महत्व देंगे। अविवाहित लोगों को कोई विवाह प्रस्ताव भी आज मिल सकता है । कोई दोस्त या बिजनेस का साथी पैसा कमाने का नया तरीका बता सकता है। माता-पिता से दूर कहीं रहते हैं, तो पैतृक निवास की यात्रा हो सकती है।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ मौजमस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। संतान को कोई सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकाना होगा। आपको अपने व्यवसाय की डील को पार्टनरशिप में फाइनल करना होगा।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com