Aaj Ka Rashifal 23 Oct 2025: भाई दूज पर आज इन पांच राशियों को मिलेगा लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 Oct 2025: भाई दूज पर आज इन पांच राशियों को मिलेगा लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 Oct 2025: मेष राशि के लिए आज गुरुवार के सितारे बताते हैं कि, आज के दिन व्यापार में किए गए कार्यों से आपको खूब मुनाफ़ा होगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे।

Aaj Ka Panchang 23 Oct 2025: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है, जो आज रात 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भइया दूज है। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा।। कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज और विश्वकर्मा पूजा एक साथ मनाई जा रही है।

मेष राशिफल 

Aaj Ka Rashifal 23 Oct 2025: मेष राशि के लिए आज गुरुवार के सितारे बताते हैं कि, आज के दिन व्यापार में किए गए कार्यों से आपको खूब मुनाफ़ा होगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे। इस पर कुछ पैसे भी खर्च होंगे। आज शाम को आपको कुछ थकान और सिर दर्द महसूस हो सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपको संतान के विवाह से जुड़ी कोई अच्छी सूचना मिल सकती है।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा, इसलिए आप कामों में कोई बदलाव न करें और आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आज आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपको अपने आसपास रह रहे कामों को भी कल पर नहीं डालना है।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। आपका उत्साह भी बढ़ेगा। भाई-बहनों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज घर में कोई फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। रिश्तों में हो रही गलत फहमियाँ आज ख़त्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के लिए आज ग्रहों की शुभ स्थिति बताती है कि, लंबे समय से आपकी तरक्की रुकी हुई थी तो आज उन्नति का अवसर मिल सकता है। आज रात को बाहर का खाना खाने से बचें, नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आज आपके माता-पिता को आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आज आप अपनी वाणी के कारण किसी अधिकारी को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे।

सिंह राशिफल

आज आपका बिज़नेस की कोई पुरानी समस्या फिर से उभरेगी। परिवार में लोग आपकी किसी बात का बुरा मान सकते हैं। माताजी की सेहत को लेकर आप थोड़ा एहतियात बरतें। आपकी किसी जल्दबाज़ी की आदत के कारण आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। किसी छोड़ी हुई नौकरी का आपको बुलावा आ सकता है।

कन्या राशिफल

कन्या राशि वालों आज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। कुछ दिनों से चल रही माता-पिता की नाराजगी आज आपसे ख़त्म होगी। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस मैन आज कोई जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा, आपकी टेंशन ख़त्म होंगी। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं।

तुला राशिफल

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको आज आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा। आपको सोच समझकर निर्णय लेने होंगे, अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। आपको आज कानूनी मामलों में अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। जोखिम भरा काम करने से बचें। आज आपको अपनी मधुर वाणी से अपने आसपास के लोगों को अपना बनाना होगा, तभी आप अपने काम को सफलता की ओर ले जा सकेंगे।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आपकी कार्य कुशलता भी बेहतर रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप आनंदमय समय व्यतीत करेंगे और प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की किसी बात को लेकर निराशा हाथ लग सकती है और दोनों के रिश्ते में भी कड़वाहट बढ़ सकती है। आपको अपने पिताजी से किए हुए वादों को समय रहते पूरा करना होगा।

धनु राशिफल

धनु राशि वालों आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे, साथ ही जीवनसाथी के साथ आपकी लंबी बातचीत हो सकती है, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। किसी खास काम में आपको सफलता मिलेगी, साथ ही साथ आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं।

मकर राशिफल

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए मिश्रित है। आज आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। पार्टनरशिप में किए गए कारोबार में आज आपको भरपूर लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से सुख मिलेगा। शाम के समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, अन्यथा चोट लग सकती है। आज कुछ ऐसे ख़र्चे आपके सामने आएंगे, जो आपको अपनी इच्छा के विरुद्ध भी करने होंगे।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आपको सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिससे आपके प्रमोशन पर रोक लग सकती है, इसलिए कोई ऐसा काम करने से बचें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी कोई बिजनेस से संबंधित डील फाइनल हो सकती है। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह पड़ने से बचना होगा और संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

मीन राशिफल

मीन राशि वालों आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। आपका अच्छा व्यवहार सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। घर पर फ्लोवर डेकोरेशन का काम भी करवा सकते हैं। कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। मौसम के बदलने से आज बेचैनी थोड़ी बढ़ सकती है, खूब पानी पीयें, स्वास्थ्य चेतन्न रहेगा। आज अपने डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। किसी काम को करने का नया तरीका बिजनेस में फायदा करायेगा। राजनीति में आपके अच्छे कार्यों की तारीफ होगी।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com