Aaj Ka Rashifal 24 Oct 2025: मेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 Oct 2025: मेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 Oct 2025: आज मेष राशि के लोगों को मंगल और सूर्य की युति का लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्य करने से आप आज मान सम्मान प्राप्त करेंगे। आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। आज रियल एस्टेट के क्षेत्रों में भी मेष राशि के जातकों को फायदा होगा।

Aaj Ka Panchang 24 Oct 2025: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। शुक्रवार का दिन है। तृतीया तिथि आज देर रात 1 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार करके सुबह 5 बजकर 55 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 7 बजकर 52 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा।

मेष राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 Oct 2025: आज मेष राशि के लोगों को मंगल और सूर्य की युति का लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्य करने से आप आज मान सम्मान प्राप्त करेंगे। आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। आज रियल एस्टेट के क्षेत्रों में भी मेष राशि के जातकों को फायदा होगा। आज आपकी माताजी को कोई शारीरिक परेशानी हो सकती है, जिससे आज आपको उनकी सेहत का ध्यान रखना होगा। लव लाइफ के मामले में आज आपका दिन सुखद बीतेगा।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपके लिये ठीक-ठाक रहेगा। आज आपकी उदासी की वजह आपकी नेगेटिव थिन्किंग हो सकती है। आपको परिवार में फिर से खुशी का माहौल बनाने के लिए जल्द से जल्द इस से बाहर आने की जरूरत है। बच्चे उम्मीदों पर खरे ना उतर कर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। रुका हुआ धन का आगमन होगा। आज आप अपने सभी खर्चों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे।

मिथुन राशिफल

आज आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी। परिवार के लोगों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आपको परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। छोटा बच्चा आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकता हैं। जीवनसाथी को आप कहीं घूमाने-फिराने लेकर जाएंगे। यदि आपने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया, तो उसमें आपको अच्छी सफलता मिलने से खुशी होगी।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। लेकिन चंद्रमा के नीच राशि मे होने से आपको संयम से समझदारी से काम लेना होगा। आपको भाई बहनों से तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो परेशानी हो सकती है। अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें, तभी आप कठिन परिश्रम से ही अपने कार्य को सफलता पाएंगे। आज आपके कुछ शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएंगे।

सिंह राशिफल

आज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आज आप जो भी काम करेंगे वह पूरे मन से करेंगे। कोई नया अनुभव आपको मिलेगा। मानसिक परेशानी का निवारण होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका सामाजिक दायरा और आपका सम्मान भी बढ़ेगा। आप किसी मित्र से सहयोग लेंगे। आज आपको विवाद से बचकर रहना चाहिए अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप खर्च थोड़ा सोच समझकर ही करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा।

तुला राशिफल

तुला राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप व्यस्तता और भागदौड़ से अपने व्यवसाय की नई रणनीतियों को सफल बनाने का प्रयास करेंगे। आज मुमकिन है कि नौकरी में किसी बात को लेकर आप पर आरोप लग सकते हैं, लेकिन घबराएं नहीं। कुछ ऐसा होगा कि आप अपनी बात को सच करने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशिफल

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज युवाओं को अपने अध्ययन और करियर में एकाग्रता रखने से उचित परिणाम मिलेंगे। आज बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए कुछ समय उनके साथ जरूर बिताये। आज कोई भी पेपर वर्क करते समय पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। आमदनी में आज इजाफा होने से अपने आपको कुछ बेहतर महसूस करेंगे, परिवार का वातावरण शांत बना रहेगा।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा, जिससे आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं और आप बेवजह के कामों में ना पड़ें, आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। आप अपने सुख साधनों पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे, लेकिन यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें, जिससे आपकी काफी मुश्किलें आसानी से कम होगी।

मकर राशिफल

आज आपको अपने पूर्वजों से कुछ धन मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपको अपने किसी मित्र या सहकर्मी से सहयोग मिलेगा जिससे आपका काम सुचारू रूप से पूरा होगा। इसलिए सावधान रहें। आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। व्यापार में आज आप कुछ नई रणनीति बनाएंगे, जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा।

कुंभ राशिफल

आज आपका दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज किसी भी परिस्थिति में घबराने की वजह अपनी बुद्धि बल और कार्य क्षमता का उपयोग करेंगे तो समय रहते उचित हल भी निकल आएंगे। कुछ समय प्रैक्टिकल और प्रभावशाली लोगों के साथ ही व्यतीत करने से आपके स्वभाव में भी परिवर्तन आएगा। आज अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर उचित अमल करें।

मीन राशिफल

आज आपको कामों को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो उसे भी आप आसानी से दूर कर सकेंगे। आप अपनी संतान के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे लोगों के साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। आपकी किसी बात को लेकर आपके मन में कलह बनी रहेगी। आप अपने घरेलू मामलों को घर में ही निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और सेहत को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com