Aaj Ka Rashifal 25 Oct 2025: मेष, मिथुन समेत इन राशियों के बनेंगे काम, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 Oct 2025: मेष, मिथुन समेत इन राशियों के बनेंगे काम, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 Oct 2025: आज आप पूरी मेहनत व लग्न से कामों में जुटेंगे, जिससे आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे और संतान की संगति पर आप थोड़ा ज्यादा ध्यान दें। काम को लेकर बाहर आना जाना लगा रहेगा।

Aaj Ka Panchang 25 Oct 2025: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। शनिवार का दिन है। चतुर्थी तिथि देर रात 3 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 6 बजकर 46 मिनट तक शोभन योग रहेगा। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जायेगा।

मेष राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 Oct 2025: आज आप पूरी मेहनत व लग्न से कामों में जुटेंगे, जिससे आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे और संतान की संगति पर आप थोड़ा ज्यादा ध्यान दें। काम को लेकर बाहर आना जाना लगा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान देंगे। पारिवारिक बिजनेस में थोड़ा नुकसान हो सकता है। आपको कोई दूसरी नौकरी का बुलावा सकता है, जिसमें आपका प्रमोशन भी होगा।

वृषभ राशिफल

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पिछले दिनों स्वस्थ से परेशान लोगों को आज काफी राहत होगी। आज ऑफिस में आपके प्रमोशन होने की खुशखबरी मिल सकती है। आज घरवालों के साथ ख़ुशी का वातावरण रहेगा। आज किसी बात पर अधिक गौर न करें अन्यथा आपको उलझने होंगी। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा। काम में आपका मन लगेगा। आज आपका कोई चल रहा लोन पूरा होने की सम्भावना है।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातको के लिए आज शनिवार का दिन शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने की खुशी होगी। आपका मनोबल बढ़ेगा और आप पहले से अधिक जोश के साथ काम करेंगे। आपको आज आर्थिक मामलों में बजट का ध्यान रखना होगा, लेकिन इसके साथ ही आज आय के नए स्रोत भी बनेंगे।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आप अपने कामों में यदि कोई बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए कमजोर रहेंगे। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर कंट्रोल करने की आवश्यकता है। दोस्तों के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत करेगें, क्योंकि वह बिजनेस को लेकर आपको कुछ टिप्स दे सकते हैं। आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन का लेनदेन करने से बचे।

सिंह राशिफल

आज आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है। इस राशि के एम.टेक के छात्र किसी टॉपिक में उलझ सकते हैं, बेहतर रहेगा आप किसी से राय ले लें। आज आपके मन में शुभ विचारों का उदय होगा। आपको कुछ नया करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में दृढ़ता आयेगी। आज मनचाही वस्तु आप ले सकते हैं। ऑफिस में अपनी छवि और बेहतर करने का प्रयास करेंगे।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन सुखद रहेगा और लाभदायक रहेगा। लंबे समय से आपको जिस बात का इंतजार है आज वह हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आज आपका मन धार्मिक कार्यों और पूजा पाठ में अधिक लगेगा। किसी बुजुर्ग की सेवा करके आपको सुकून मिलेगा। शुभ कार्यों में धन भी खर्च करेंगे।

तुला राशिफल

आज आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और आपका कोई काम बनते बनते बिगड़ सकता है, इसलिए  आप अपने कामों पर ही फोकस करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी।

वृश्चिक राशिफल

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत सफलता दिलाएगी। व्यापार की शिथिलता से आपको राहत मिलेगी। आज आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों के साथ आज छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपके स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। अगर आप वाहन लेना चाहते है तो दिन आपके लिए सुयोग रहेगा। आज आपके सभी प्रयत्न सफल होंगे। आज आपका स्वास्थ उत्तम रहेगा। 

धनु राशिफल

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर पाएंगे। आपके शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन आपकी बुद्धिमत्ता के कारण वे पराजित होते हुए दिखाई देंगे, वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। अगर आप कोई काम करने की सोच रहे हैं तो आज वह किसी मित्र के सहयोग से पूरा होने का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। मित्रों से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

मकर राशिफल

व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी संतान  आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर  नहीं करनी है। यदि आपको पढ़ाई लिखाई तो लेकर कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी।

कुंभ राशिफल

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज ऑयली खान पान से स्वास्थ के प्रति दुष्परिणाम हो सकते हैं। राजनीति में आज आपके कार्यभार बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन की अनबन आज समाप्त होगी। आज बड़ों की बात ध्यान से सुनें बात को बीच में न काटें। इस राशि के लव मेट आज शाम को खरीदारी पर जायेंगे, दिन मनोरंजन से भरपूर रहेगा। आपके व्यापार में पहले से बेहतर अनुकूलता रहेगी।

मीन राशिफल

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज एक से अधिक स्रोत से लाभ मिल सकता है। आपके आसपास का वातावरण आनंदमय और खुशहाल रहेगा। यदि आप अपने व्यापार में अधिक पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो भविष्य में इसका उत्तम लाभ आपको मिलेगा। परिवार के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेंगे जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा। आपको आज किसी अटके काम को पूरा करने में सफलता मिलेगी।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com