Aaj Ka Panchang 28 Oct 2025: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। मंगलवार का दिन है। आज सुबह 8 बजे तक षष्ठी तिथि रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। सुबह 7 बजकर 51 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा, उसके बाद धृति योग लग जाएगा। दोपहर 3 बजकर 45 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 28 Oct 2025: आज शाम के समय आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। आज आपको अपने व्यवसाय में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी, तभी आप अपने व्यवसाय की गति को बढ़ा पाएंगे। आज की रात अपनों के साथ मुलाकात और मौज-मस्ती में बीतेगी। आज आपको अपने जीवन साथी का सहयोग और साथ मिलता नजर आ रहा है।
वृषभ राशिफल
वृष राशि वालों आज आपका दिन लाभदायक रहेगा आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाये रखें जल्द ही आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा आज अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, बच्चे अपने मन की बात आपसे शेयर करेंगे लवमेट एक दूसरे प्रति विश्वास बनाये रखे रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी छात्रों को आज थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है सफलता के योग बने हुए है।
मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। छोटे बच्चों के साथ आपको कुछ समय बताने का मौका मिलेगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके काम पूरे होंगे। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने पिताजी की किसी बात का बुरा मान सकते हैं। बिजनेस में फेरबदल करने से आपका कोई काम बिगड़ सकता है।
कर्क राशिफल
आज आप अपनी चल-अचल संपत्ति में वृद्धि के लिए भरसक प्रयास करेंगे। आजीविका के क्षेत्र में भी प्रगति होगी। आज राजकीय मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, विदेश से व्यापार करने वालों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। आज आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ भी हो सकता है। जीवनसाथी के लिए आज कोई उपाय खरीद सकते हैं।
सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा आज मानव हित में किए गये सराहनीय कामों के कारण आपको सम्मान मिलेगा गैर-जरूरी खर्चों पर रोक लगाकर आप बचत करने के बारे में विचार करेंगे व्यावसायिक गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से चलती रहेंगी अपने काम करने के तरीकों में बदलाव लायेंगे, आत्म विश्वास बनाए रखें काम से संबंधित अवसर प्राप्त होने के बाद भी उसका फायदा न उठाने की वजह से पछतावा हो सकता है।
कन्या राशिफल
आज का दिन आपके लिए इन्कम को बढ़ाने वाला रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथियों की भावनाओं का सम्मान करें और उनसे कोई ऐसी बात ना बोले लगे, जो कि उन्हें बुरी लगे। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आप कहीं घूमने-फिरने की प्लानिंग करेंगे। आपको काम को लेकर कोई सुझाव दे सकता हैं, जिस पर आप अमल अवश्य करें।
तुला राशिफल
परिवार के सभी सदस्यों के सुखों में वृद्धि होगी। कई दिनों से चली आ रही पैसों की समस्या आज सुलझ सकती है। आप अपने परिवार को पास या दूर की यात्रा पर ले जा सकते हैं। पर्याप्त धन हाथ में आने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे आप परिवार की सभी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन खुशहाल रहेगा आज मित्रों से अपने मन की बात शेयर करने से आपके मन को सुकून मिलेगा इसके साथ ही आपको नई-नई जानकारियां भी हासिल हों। आपको किसी रिश्तेदार से शुभ सन्देश भी मिल सकता है, इससे आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी आज आपके बिजनेस में खास एग्रीमेंट होगा, लेकिन कॉम्पटीशन के दौर में अपने कार्य करने के तरीको में बदलाव करना जरूरी है।
धनु राशिफल
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी इन्कम भी पहले से बेहतर रहेगी। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे, लेकिन आपको पढ़ाई लिखाई के लिए समय निकालने की आवश्यकता है। आपको किसी सगे संबंधी की याद सता सकती है।
मकर राशिफल
आज का दिन पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता देने वाला रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों में भी आज आपको सफलता मिलेगी। व्यापार करने वाले लोग अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए नए प्रयोग कर सकते हैं। आज शाम के समय आपको अपने आस-पड़ोस में किसी भी वाद-विवाद में नहीं पड़ना है, नहीं तो यह कानूनी हो सकता है।
कुंभ राशिफल
कुम्भ राशि राशि वालों आज का दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लेकर आया है आज आपको किसी अनुभवी से मिली सलाह फायदेमंद साबित होगी आपने, अपने काम को लेकर जो भी सपने संजोये थे, वो आज काफी हद तक पूरे हो जायेंगे आज स्वयं को साबित करने के लिए बेहतर दिन है आज घर में सदस्यों के बीच सामंजस्य होने से शांति का माहौल बना रहेगा आज थोडा समय प्रकृति के सानिध्य में बिताने से आपको फ्रेशनेस महसूस होगी।
मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए इन्कम के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामला भी समाप्त होता दिख रहा है। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं। परिवार में किसी किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती हैं। रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे लोगों को भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।