Aaj Ka Rashifal 31 Oct 2025: मेषं मिथुन समेत इन 5 राशियों को होगा लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 Oct 2025: मेषं मिथुन समेत इन 5 राशियों को होगा लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 Oct 2025: आज कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा। आपको आज कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। संतान संबंधी विषयों में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र से आज धन प्राप्ति के योग दिखाई दे रहे हैं।

Aaj Ka Panchang 31 Oct 2025: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। दिन पूरी रात पार करके भोर 4 बजकर 32 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। आज शाम 6 बजकर 51 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज अक्षय नवमी का व्रत किया जाएगा।

मेष राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 Oct 2025: आज कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा। आपको आज कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। संतान संबंधी विषयों में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र से आज धन प्राप्ति के योग दिखाई दे रहे हैं। आज घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

वृषभ राशिफल

आज परिवार का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते है वो आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें। लवमेट आज साथ में समय बितायेंगे। सामाजिक कामों में अपना योगदान देने से आपकी पहचान बढ़ेगी। आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। कुछ राजनीतिक लोगों के साथ लाभदायक मुलाकात होगी। घर में धार्मिक कार्य करने की योजना बन सकती है। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बितायेंगे।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए आनंदमय  रहने वाला है। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन फिर भी आपकी समस्याएं आसानी से खत्म होगी। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। आपको अपनी संतान के मन में चल रही उलझनों को भी दूर करने की कोशिश करनी होगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप अपने काम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातको के लिए आज आज का दिन अच्छा है। आज कार्यक्षेत्र में आपको आर्थिक लाभ और पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। पितृ पक्ष से धन लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। शाम के समय आप अपने परिजनों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में शामिल हो सकते हैं।

सिंह राशिफल

आज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। कुछ दिनों से चल रही माता-पिता की नाराजगी आज आपसे ख़त्म होगी। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस आज कोई जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा,आपकी टेंशन ख़त्म होंगी।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आप कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे, जिससे आप जल्दबाजी दिखाएंगे और आपसे गड़बड़ी हो सकती हैं। आप किसी अजनबी से कोई लेनदेन करके फंस सकते हैं, इसलिए शेयर मार्केट में भी आप किसी एक्सपर्ट की राय के बिना आगे ना बढ़ें। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है।

तुला राशिफल

तुला राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। राशि में विराजमान सूर्य के प्रभाव से आपको आज लाभ और सम्मान मिलेगा। घर में पुराने अटके हुए कार्यों को पूरा करने का अच्छा मौका मिलेगा, लेकिन आपको अपने आलस्य से बाहर निकलना होगा। संतान के कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से आज मन ही मन में आनंदित होंगे।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिये आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही नहीं करेंगे तो नुक्सान से बच जायेंगे। टूर-ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी बिजनेस में नया मोड़ आ सकता है। आज आपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल होगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। व्यापार में आप किसी वाद-विवाद में ना पड़ें, तो ही बेहतर रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप किसी बात को लेकर माताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं।

मकर राशिफल

मकर राशि के जातको के लिए आज चंद्रमा का गोचर शुभ रहेगा। आपके घर परिवार में आज आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। नौकरी और कामकाज के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आपको आज किसी मित्र की मदद से फायदा होगा। आप आज सरकारी क्षेत्र से लाभ और सम्मान प्राप्त कर पाएंगे।

कुंभ राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका मन घरेलू कामकाज में लगेगा। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं। डिप्लोमा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज ज्यादा पढ़ाई करने की जरूरत है। व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है और आप अपने खर्चों को कंट्रोल करके किसी बचत की स्कीम में इन्वेस्टमेंट करेंगे, जो आपके लिए आने वाले समय में अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और परिवार के सदस्यों में एकता बनी रहेगी। नौकरी में यदि आप बदलाव की योजना बना रहे थे, तो किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com