अभिनेता Satish Shah का निधन, किडनी फेल बना कारण, इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर

अभिनेता Satish Shah का निधन, किडनी फेल बना कारण, इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर

Satish Shah Passes Away: सतीस शाह ने 74 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। अभी बॉलीवुड पीयूष पांडे के निधन की खबर से उबर ही रहा था कि सतीश के अचानक जाने से इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है।

Satish Shah Passes Away: बॉलीवुड और टीवी का जाना माना नाम रहे एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है। 25 अक्टूबर दोपहर 2.30 बजे उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। 

जानकारी के मुताबिक, सतीश किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। सतीश शाह का अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को किया जाएगा। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में ही है।

इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर

सतीस शाह ने 74 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। अभी बॉलीवुड पीयूष पांडे के निधन की खबर से उबर ही रहा था कि सतीश के अचानक जाने से इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है।

कॉमेडी शो में किया कमाल काम  

सतीश शाह ने अपने करियर में ढेरों फिल्मों में काम किया। हालांकि उन्हें घर-घर में फेमस टीवी शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में इंद्रवदन साराभाई उर्फ इंदु के रोल ने बनाया था। इस कॉमेडी शो में सतीश का काम कमाल था। आज भी इंस्टाग्राम पर शो से उनके क्लिप्स वायरल होते हैं।

1972 में हुई थी शादी 

सतीश का जन्म गुजरात के मांडवी में हुआ था. उन्होंने जेवियर कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से पढ़ाई की थी। 1972 में सतीश की शादी डिजाइनर मधु शाह से हुई थी। कोरोना काल में उन्होंने वही कोविड का सामना किया था।

बॉलीवुड से हुई शुरुआत 

सतीश शाह ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड की फिल्म से की थी। उनकी पहली पिक्चर 'भगवान परशुराम' थी। इसके बाद 'अरविंद देसाई की अजीब दास्तान', 'गमन', 'उमराव जान', 'शक्ति', 'जाने भी दो यारों', 'विक्रम बेताल' जैसी फिल्मों में वो नजर आए।

टीवी में किया बेमिसाल काम

बॉलीवुड में सतीश शाह ने कई अलग-अलग फिल्मों में काम किया। लेकिन टेलीविजन इंडस्ट्री में जो दम-खम उन्होंने दिखाया, वो एकदम अलग था। 1984 में आया उनका सिटकॉम 'ये जो है जिंदगी', आज भी याद किया जाता है। इस शो के 55 एपिसोड में सतीश ने 55 अलग किरदारों को निभाया था।

फिल्मी चक्कर' में मिला प्रकाश का रोल

इसके बाद 1995 में आए शो 'फिल्मी चक्कर' में उन्हें प्रकाश का रोल निभाया था। इसके बाद उन्होंने 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में काम किया। 'फिल्मी चक्कर' और 'साराभाई वर्सेस साराभाई', दोनों में ही उनकी जोड़ी एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह संग जमी थी। माया साराभाई और इंद्रवदन साराभाई की नोकझोंक और मस्ती दर्शकों को खूब पसंद थी।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com