Top Stories
धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1700 रुपये बढ़ा | तैनात होंगे 22 हजार कार्मिक, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई | विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान | बैकुंठ चतुर्दशी मेले में लोकसंस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का संगम, भव्य झांकियों ने मोहा मन | संत रविदास के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार : मुख्यमंत्री | गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा |
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन, नोडल अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन, नोडल अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

जिलाधिकारी ने दिए निर्देश, निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों का अभी से करें गहन अध्ययन; निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना प्राथमिकता

देहरादून। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को विकास भवन सभागार में नोडल अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मास्टर ट्रेनरों ने अधिकारियों को निर्वाचन से जुड़ी व्यवस्थाओं, नियमों और जिम्मेदारियों का प्रशिक्षण दिया।

कार्यशाला में मतदान केंद्रों और पोलिंग बूथों की व्यवस्था, मतदाता सूची का प्रबंधन, पोलिंग पार्टियों का गठन एवं प्रशिक्षण तथा राजनीतिक दलों से संबंधित निर्वाचन प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही निर्वाचन की विभिन्न प्रक्रियाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए आवश्यक कार्ययोजना भी समझाई गई।

कार्यशाला में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण को औपचारिकता न समझें, बल्कि प्रत्येक प्रक्रिया और नियम का गंभीरता से अध्ययन करें। उन्होंने कहा कि चुनाव संपन्न कराना बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण निर्वाचन कराना सभी अधिकारियों का सामूहिक दायित्व है। इसके लिए प्रत्येक नोडल अधिकारी को अपनी जिम्मेदारी और अधिकारों की स्पष्ट जानकारी होनी जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अभी से तैयारियां पूरी करें, ताकि चुनाव के दौरान व्यवस्थागत खामियों या समन्वय की कमी के कारण कोई बाधा उत्पन्न न हो।

उन्होंने समयबद्ध तैयारी और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया। कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com