Air India का विमान बीच रास्ते लौटा, पायलट को खराबी का हुआ शक

Air India का विमान बीच रास्ते लौटा, पायलट को खराबी का हुआ शक

Air India: एअर इंडिया के मुताबिक, पायलट ने तकनीकी समस्या के संकेत मिलने पर यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को लौटाने का निर्णय लिया। फिलहाल विमान की जांच जारी है।

Air India: मुंबई से अमेरिका के नेवार्क के लिए रवाना हुई एअर इंडिया की फ्लाइट AI191 को तकनीकी खराबी के चलते बुधवार सुबह वापस मुंबई लौटना पड़ा।

तकनीकी समस्या के संकेत

एअर इंडिया के मुताबिक, पायलट ने तकनीकी समस्या के संकेत मिलने पर यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को लौटाने का निर्णय लिया। फिलहाल विमान की जांच जारी है।

मुंबई में लैंड हुआ विमान

बता दे की यह बोइंग 777 विमान रात करीब 1:50 बजे उड़ान भरने के बाद तीन घंटे से अधिक समय तक हवा में रहने के बाद सुरक्षित रूप से मुंबई में लैंड हुआ। तकनीकी गड़बड़ी के कारण AI191 (मुंबई-नेवार्क) और AI144 (नेवार्क-मुंबई) दोनों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

यात्रियों के लिए की गई होटल की व्यवस्था

एयरलाइन ने यात्रियों के लिए होटल की व्यवस्था की है और उन्हें एअर इंडिया या अन्य एयरलाइंस की वैकल्पिक उड़ानों में री-बुक किया जा रहा है।

यात्रियों की संख्या की जानकारी नहीं

नेवार्क में मौजूद AI144 फ्लाइट के यात्रियों को भी उड़ान रद्द होने की सूचना दे दी गई है। हालांकि, यात्रियों की कुल संख्या के बारे में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com