Top Stories
अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान | बैकुंठ चतुर्दशी मेले में लोकसंस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का संगम, भव्य झांकियों ने मोहा मन | संत रविदास के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार : मुख्यमंत्री | गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा | जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी ‘चंपी’, एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद | जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को किया याद, कहा- ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’ | ‘जेम्स बॉन्ड’ के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल | प्रधानमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं | खनन प्रभावित क्षेत्रों में 3.85 करोड़ से होंगे 25 विकास कार्य | गुरु रविदास जयंती की 650वीं वर्षगांठ पर समरसता यात्रा आज पहुंचेगी उत्तराखंड |
दिल्ली में कैसे मनाते थे गुरु नानक जयंती? अर्जन बाजवा ने सुनाए बचपन के दिलचस्प किस्से

दिल्ली में कैसे मनाते थे गुरु नानक जयंती? अर्जन बाजवा ने सुनाए बचपन के दिलचस्प किस्से

मुंबई, 24 नवंबर (वेब वार्ता)। गुरु नानक जयंती के मौके पर अभिनेता अर्जन बाजवा ने इस खास दिन से जुड़ी बचपन की कई खूबसूरत यादें साझा की। उन्होंने बताया कि इस मौके पर वह स्कूल के दिनों में लाल किले से चांदनी चौक तक निकलने वाले बड़े जुलूस में शामिल हुआ करते थे। गुरुद्वारे जाना, घर को रोशनी से सजाना और स्कूल में होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेना उनके लिए इस त्योहार का खास हिस्सा हुआ करता था।

मुंबई, 24 नवंबर (वेब वार्ता)। गुरु नानक जयंती के मौके पर अभिनेता अर्जन बाजवा ने इस खास दिन
से जुड़ी बचपन की कई खूबसूरत यादें साझा की। उन्होंने बताया कि इस मौके पर वह स्कूल के दिनों में
लाल किले से चांदनी चौक तक निकलने वाले बड़े जुलूस में शामिल हुआ करते थे। गुरुद्वारे जाना, घर
को रोशनी से सजाना और स्कूल में होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेना उनके लिए इस त्योहार का खास
हिस्सा हुआ करता था।

अर्जन बाजवा ने बचपन को याद करते हुए बताया, ”जब भी मैं गुरु नानक जयंती के बारे में सोचता हूं,
तो सबसे पहले स्कूल के दिन याद आते हैं। उस समय दिल्ली में लाल किले से लेकर चांदनी चौक तक
एक बहुत बड़ा जुलूस निकला करता था, जिसमें हम शामिल होते थे। यह दिन गुरुद्वारे जाने, घर को
रोशनी से सजाने और दीप जलाने का होता था। स्कूल में भी किसी तरह का कार्यक्रम आयोजित किया
जाता था। इसके साथ ही दिल्ली में कड़ाके की सर्दियों का मौसम भी शुरू हो जाता था।”

उन्होंने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर बात करते हुए कहा, ”उन्होंने समाज में फैले ऊंच-नीच और
जाति के भेदभाव को खत्म करने का संदेश दिया था। उन्होंने अलग-अलग वर्गों और आर्थिक स्थिति के
लोगों को एक साथ लाने का काम किया। गुरु नानक देव जी ने किसान से लेकर राजा तक सभी को एक
समान समझने की सीख दी।”

अर्जन बाजवा ने लंगर की परंपरा का उदाहरण देते हुए बताया, ”यहां दुनिया का सबसे बड़ा व्यक्ति हो
या कोई साधारण किसान, सभी एक ही जगह जमीन पर बैठकर भोजन करते हैं। सिख धर्म में सभी
इंसानों को बराबर समझने की भावना है। यही गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं की सबसे खास बात है,
जो आज भी लोगों को एक-दूसरे से जोड़ती है।”

उन्होंने कहा, ”अगर आप रोजमर्रा की जिंदगी में इन सभी बातों को अपनाते हैं और हर चीज के लिए
आभार जताते हैं, तो आपका नजरिया अपने आप गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं के करीब पहुंचने

लगता है। इसके लिए आपको किसी खास दिन अलग से कोशिश करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके
बजाय आपका हर दिन एक उत्सव बन जाता है और हर दिन खूबसूरत लगने लगता है।”

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com