Ram Lalla Darshan: अयोध्या में शीत ऋतु के आगमन के साथ ही रामलला के दर्शन का समय बदल गया है। अब श्रद्धालुओं को राम मंदिर में सुबह 7:00 बजे से रामलला के दर्शन होंगे।
दर्शन और पूजन रात 9:00 बजे तक जारी रहेगा। रामलला की आरती के समय में भी बदलाव हुआ है। दोपहर में आरती और भोग के लिए एक घंटे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे।
नई समय सारणी
मंगला आरती- सुबह 04:30 बजे
श्रृंगार आरती, दर्शन मार्ग से प्रवेश प्रारंभ- सुबह 6:30 बजे
दर्शन प्रारंभ- सुबह 07:00 बजे
भोग आरती, डी-वन से प्रवेश बंद- दोपहर 12:00 बजे
दोपहर 1 बजे तक पट बंद रहेगा
दोपहर 1 बजे दर्शन प्रारंभ
रात 9 बजे-डी-वन से प्रवेश बंद
रात 9:15 बजे दर्शन समाप्त
रात 9:30 बजे शयन आरती के बाद कपाट बंद