नगीना। प्रदेश में अगले साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में नगीना (सुरक्षित) सीट से भाजपा व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) में टिकट के दावेदारों की संख्या सबसे अधिक है। आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर के नगीना लोकसभा सीट से सांसद बनने के बाद विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी के साथ साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर के राजनैतिक कैरियर और जनता के बीच उनकी साख भी दांव पर लगी है।
गौरतलब है कि नगीना विधानसभा (सुरक्षित) सीट परम्परागत रूप से समाजवादी पार्टी की सीट मानी जाती है। भाजपा की प्रदेश में आंधी के बावजूद वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव में सपा प्रत्याशी मनोज पारस ने भाजपा प्रत्याशी यशवंत सिंह को 26451 वोटों के भारी अंतर से हराकर सफलता हासिल करते हुए तीसरी बार जीत दर्ज कराई थी जो वर्तमान में भी विधायक है। आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम के असदुदीन औवेसी में हाल ही में गठबन्धन हुआ है जिसके बाद से राजनीतिक हल्को में सरगर्मी बढ गई है और हर किसी की निगाहें नगीना (सुरक्षित) सीट पर है कि आसपा व एआईएमआईएम गठबन्धन का प्रत्याशी आखिर कौन होगा। जो भजपा सत्ताधारी पार्टी है या सपा के टिकट पर पिछले पन्द्रह वर्षो से विधायक मनोज पारस को टक्कर दे सके। वर्तमान में आसपा की तरफ से संभावित प्रत्याशी के रूप में शीतल कुमारी, रीपा देवी, दीपक कुमार, प्रोफेसर आर के सिंह, विकास सूर्यवंशी आदि ताल ठोक रहे है इनमें से एक भी कददावर या जमीनी नेता नहीं है जिसका कोई क्षेत्र में जनाधार हो इतना ही नही विधानसभा तो दूर प्रधानी तक का चुनाव भी जीतने की क्षमता नहीं है। राजनीतिक सर्वे के अनुसार अभी तक ़क्षेत्र में समाजवादी पार्टी का ही पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। आजाद समाज पार्टी की तरफ से संभावित प्रत्याशी शीतल कुमारी, रीपा देवी, दीपक कुमार आदि अपने अपने टिकट का हवाहवाई दावा करते हुए सिर्फ आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद के बलबूते बिना किसी संघर्ष के विधायक बनने का सपना देख रहे है। शीतल कुमारी के साथ तो कुछ ऐसे चापलूस लगे हुए हैं जो सांसद चंद्रशेखर को अपना नजदीकी बता कर टिकट दिलाने का झांसा दे रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर को नगीना (सुरक्षित) सीट पर ऐसा प्रत्याशी उतारना चाहिए जो अपने साथ साथ गठबंधन की भी साख को भी बचा सकें।