Top Stories
विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान | बैकुंठ चतुर्दशी मेले में लोकसंस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का संगम, भव्य झांकियों ने मोहा मन | संत रविदास के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार : मुख्यमंत्री | गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा | जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी ‘चंपी’, एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद | जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को किया याद, कहा- ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’ |
आजम खान से दानिश अल्वी ने की मुलाकात, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

आजम खान से दानिश अल्वी ने की मुलाकात, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात, संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों को लेकर हुआ विचार-विमर्श

शेरकोट, संवाद। दानिश अल्वी ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय आजम खान साहब से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात में प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, आगामी चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने सहित विभिन्न राजनीतिक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

बताया गया कि मुलाकात के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक गतिविधियों और भविष्य की रणनीति पर भी बातचीत हुई। दानिश अल्वी ने आजम खान साहब के साथ अपने विचार साझा किए और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

इस मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुलाकात के बाद क्षेत्र के राजनीतिक हलकों में भी इसकी चर्चा हो रही है।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com