Top Stories
विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान | बैकुंठ चतुर्दशी मेले में लोकसंस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का संगम, भव्य झांकियों ने मोहा मन | संत रविदास के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार : मुख्यमंत्री | गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा | जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी ‘चंपी’, एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद | जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को किया याद, कहा- ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’ |
बाबा साहब का सम्मान और क्षेत्र का विकास ही मुख्य संकल्प: ओम कुमार

बाबा साहब का सम्मान और क्षेत्र का विकास ही मुख्य संकल्प: ओम कुमार

संविधान दिवस पर नहटौर के दस गांवों में माल्यार्पण, 10 लाख की लागत से संवरेगा प्रतिमा स्थल; नए वोट बनवाने की अपील

नहटौर । राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर नहटौर विधायक ओम कुमार ने विधानसभा क्षेत्र के दस गांवों—बल्लाशेरपुर, खेतापुर, कुण्डाबगैन, सलेमपुर, चकगोवर्धन, मंडोरी, शादीकाबाद, पालीजट, फलोदा तथा अलीनगर पालनी—का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ओम कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद एवं अपने प्रयासों से 'डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति विकास योजना' के अंतर्गत लगभग 10 लाख रुपये की लागत से होने वाले प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने दलित समाज के लोगों व स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठकर लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से लाइव प्रसारण भी देखा।

ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए विधायक ओम कुमार ने सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार, उनका संघर्ष तथा संविधान में निहित समानता, न्याय व अधिकारों के आदर्श सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। बाबा साहब का सम्मान, सामाजिक समरसता और क्षेत्र का विकास ही उनका मुख्य संकल्प है।

कार्यक्रमों में पहुंचीं भाजपा महिला मोर्चा बिजनौर की जिला उपाध्यक्ष एवं विधायक ओम कुमार की धर्मपत्नी ने भी क्षेत्रवासियों को राष्ट्रीय संविधान दिवस की बधाई दी। उन्होंने ग्रामीणों को बाबा साहब द्वारा दिए गए मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए अपील की कि जिन पात्र लोगों के वोट अभी तक नहीं बने हैं, वे जल्द से जल्द अपना वोट अवश्य बनवाएं।

इस मौके पर राकेश प्रमुख नहटौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष भाटियान हिमांशु पाराशर, वैभव गोयल, डॉ. उर्मिला पाल, आकाश कुमार, गुल अहमद, संकेश, मनीराम प्रधान, पंकज चेयरमैन, रामकेश, पदम, सोनू, दलीप एवं तरुण कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com