लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या से मिलेगी निजात
बाजपुर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते ने सोमवार को नगर के वार्ड नंबर एक मझराप्रभु में 200 मीटर लंबी टाइल्स रोड़ का विधिवत नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों को लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या से निजात मिलेगी। शिलान्यास के अवसर पर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते ने कहा कि नगर के सभी वार्डों का समान रूप से विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता है। मझराप्रभु के वासियो ने सभासद प्रतिनिधि आदित्य चानना और चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते का फूल मालव से जोरदार स्वागत किया। साथ ही मझराप्रभु के वासियो ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए सभासद प्रतिनिधि आदित्य चानना और चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते का तहे दिल से आभार प्रकट किया, इस दौरान सभासद प्रतिनिधि आदित्य चानना सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।