Top Stories
धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1700 रुपये बढ़ा | तैनात होंगे 22 हजार कार्मिक, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई | विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान | बैकुंठ चतुर्दशी मेले में लोकसंस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का संगम, भव्य झांकियों ने मोहा मन | संत रविदास के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार : मुख्यमंत्री | गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा |
बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला।

बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला।

100 से अधिक पदों पर होंगे साक्षात्कार: उपायुक्त आयुष सिन्हा*

फरीदाबाद : उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि मंडल रोजगार कार्यालय द्वारा बल्लभगढ़ स्थित उपमंडल रोजगार कार्यालय के प्रांगण में 26 नवंबर 2026 को प्रातः 9 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में क्षेत्र की लगभग 7 से 8 प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग लेंगी।

आयुष सिन्हा ने बताया कि रोजगार मेला में माइक्रो मशीनस, टाटा स्ट्राइव, शिवालिक फैशन तथा शाही एल्पाइन एपेयरल्स सहित अन्य निजी नियोजक शामिल होंगे। इन कंपनियों द्वारा 100 से अधिक रिक्त पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। रोजगार मेला में 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यताएं रखने वाले युवाओं को निजी संस्थानों में रोजगार प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने इच्छुक युवाओं का आह्वाहन किया कि वे अपने बायोडाटा की 4-5 प्रतियां साथ लेकर निर्धारित तिथि एवं समय पर रोजगार मेले में पहुंचें और इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com