Top Stories
अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान | बैकुंठ चतुर्दशी मेले में लोकसंस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का संगम, भव्य झांकियों ने मोहा मन | संत रविदास के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार : मुख्यमंत्री | गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा | जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी ‘चंपी’, एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद | जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को किया याद, कहा- ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’ | ‘जेम्स बॉन्ड’ के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल | प्रधानमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं | खनन प्रभावित क्षेत्रों में 3.85 करोड़ से होंगे 25 विकास कार्य | गुरु रविदास जयंती की 650वीं वर्षगांठ पर समरसता यात्रा आज पहुंचेगी उत्तराखंड |
सेंचुरियन में बांग्लादेश के नाम ‘शर्मनाक रिकॉर्ड’, टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

सेंचुरियन में बांग्लादेश के नाम ‘शर्मनाक रिकॉर्ड’, टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

सेंचुरियन, 24 नवंबर (वेब वार्ता)। बांग्लादेशी टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर स्पोर्ट पार्क में जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में अपने नाम एक ‘शर्मनाक रिकॉर्ड’ दर्ज करवा बैठी। मेहमान टीम मुकाबले की पहली पारी में सिर्फ 91 रन पर ढेर हो गई, जो सेंचुरियन में इस टीम का न्यूनतम स्कोर है।

सेंचुरियन, 24 नवंबर (वेब वार्ता)। बांग्लादेशी टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर स्पोर्ट पार्क में जारी
टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में अपने नाम एक ‘शर्मनाक रिकॉर्ड’ दर्ज करवा बैठी। मेहमान टीम
मुकाबले की पहली पारी में सिर्फ 91 रन पर ढेर हो गई, जो सेंचुरियन में इस टीम का न्यूनतम स्कोर
है।

बांग्लादेश की टीम नवंबर 2008 में इस मैदान पर साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 36.4 ओवरों में महज 131
रन पर सिमट गई थी। हालांकि, वो मैच की तीसरी पारी थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश का
टेस्ट पारी में न्यूनतम स्कोर 53 है, जो उसने मार्च 2022 में डरबन में बनाया था।

ऐसा चौथी बार है, जब बांग्लादेशी टीम साउथ अफ्रीका के विरुद्ध शतक पूरा करने से पहले सिमट गई।
बांग्लादेश अप्रैल 2022 में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध सिर्फ 80 रन पर ढेर हो गई थी। यह मैच ग्केबेर्हा
में खेला गया, जबकि सितंबर 2017 में पोटचेफस्ट्रूम में खेले गए मुकाबले में यह टीम सिर्फ 90 रन पर
सिमट गई थी।

सेंचुरियन में जारी सीरीज का यह अंतिम मुकाबला निर्णायक है, क्योंकि पहले मैच को मेजबान साउथ
अफ्रीका अपने नाम कर चुकी है। सेंचुरियन में जारी मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी
बांग्लादेशी टीम पहली पारी में सिर्फ 91 रन पर सिमट गई। इस पारी में महफिज़ुल इस्लाम ने सर्वाधिक
23 रन बनाए, जबकि तौहीद हिरदॉय ने 19 रनों का योगदान दिया। विपक्षी खेमे से कगिसो रबाडा ने

23 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि मार्को जानसेन ने 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इनके अलावा,
एनरिक नॉर्त्जे ने 2 विकेट अपने नाम किए।

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 17 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर 88 रन बना लिए। कप्तान एडेन
मार्करम 21 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मार्केस एकरमैन ने नाबाद 46 रन बनाकर टीम को
संभाल लिया है। उन्होंने जुबैर हमजा (नाबाद 9) के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़ लिए हैं।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com